Logo
ब्रेकिंग
ताकि राखी की मिठास व शुद्धता बरकरार रहे.... रक्षाबंधन को लेकर खाद्य विभाग अलर्ट, प्रतिष्ठानों का निर... रेलवे की हफ्ता वसूली का CBI ने किया पर्दाफाश: जोगेश्वरी के दुकानदार को धमकी दे रहा SSE 16,000 की रिश... रतलाम जिला फुटबॉल संघ की नवीन कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन, शांतिलाल वर्मा अध्यक्ष और राजेश कौशल सचि... कोटा-रतलाम रनिंग स्टाफ विवाद: रतलाम के लोको पायलटों को नहीं चलाने दे रहे ट्रेनें, यूनियन ने मंडल रेल... इस बेटी ने किया रतलाम का नाम रोशन.... आयुषी प्रजापति ने दिल्ली से प्रकाशित की अंग्रेजी भाषा और व्यक्... रॉयल कॉलेज में महर्षि श्री अरविंद जी की जयंती पखवाड़े के अंतर्गत जिला स्तरीय व्याख्यानमाला का आयोजन पश्चिम रेलवे जीएम का ऐसा निरीक्षण....नियम ताक पर, लाइट इंजन में सैलून व कोच की बनाई ट्रेन, रात 10 बज... रेलवे स्टेशन पर महामंत्री का स्वागत-: काबर बोले- एनएफआईआर/वेरेमस रेल कर्मचारियों को 8वें पे कमीशन का... रतलाम में बड़ा हादसा: पैराडाइज वैली में पिकनिक मनाने गए दो शिक्षकों और एक छात्र की कुंड में डूबने से... संत विशोकानंद जी महाराज का आह्वान: 17 वर्ष की उम्र में हो उपनयन संस्कार, 60 के बाद धर्म मार्ग पर बढ़...

रतलाम जिला फुटबॉल संघ की नवीन कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन, शांतिलाल वर्मा अध्यक्ष और राजेश कौशल सचिव बने

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रतलाम जिला फुटबॉल संघ की नवीन कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हो गया है। चुनाव अधिकारी एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री सर्वेश माथुर द्वारा घोषित की गई इस नवीन कार्यकारिणी में शांतिलाल वर्मा को अध्यक्ष तथा राजेश कौशल को सचिव चुना गया है।

​संघ की यह पूरी चुनाव प्रक्रिया नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट 2025 और स्पोर्ट्स रेगुलेशन 2026 के सभी तय प्रावधानों के अनुरूप संपन्न कराई गई। चुनाव अधिकारी सर्वेश माथुर ने बताया कि कार्यकारिणी गठन के लिए प्रक्रिया लगभग 12 दिनों तक चली, जिसमें पंजीकृत क्लबों को विधिवत सूचना देने, नामांकन, नाम वापसी और अंतिम सूची के प्रकाशन जैसी सभी औपचारिकताएं पूरी तरह पारदर्शी ढंग से पूरी की गईं।

​नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने जिले में फुटबॉल खेल के सर्वांगीण विकास, खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन व अवसर उपलब्ध कराने, ग्रासरूट फुटबॉल को मजबूत करने तथा स्थानीय क्लबों के प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

नवीन कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी:

– ​अध्यक्ष: श्री शांतिलाल वर्मा (निर्विरोध)

– ​सचिव: श्री राजेश कौशल (निर्विरोध)

– कोषाध्यक्ष: श्री रवि वर्मा

– उपाध्यक्ष: श्री शादाब खान एवं श्रीमती संजू खरे

कार्यकारिणी सदस्य: जैमिन प्रजापति, पक्षशाल बरमेचा, प्रदीप राठौर, श्रीमती किरण महावर,  सरीन खान,  जितेंद्र वर्मा एवं दुपेश कौशल को निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.