Logo
ब्रेकिंग
रतलाम के पत्रकार जगत ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी को दी श्रद्धांजलि शहर में गूंजे भारत माता की जय जयकारे.... भाजयुमो की तिरंगा रैली, केसरिया साफे में मातृशक्ति और बुलेट... ​नेपाल में गूंजेगा रामस्नेही संतों का जयघोष: काठमांडू चातुर्मास के लिए रतलाम से श्रद्धालुओं का जत्था... रतलाम में कल निकलेगी भव्य 'तिरंगा वाहन रैली': प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर और मंत्री चैतन्य काश्यप रहेंग... सजगता और इंसानियत मिसाल: नीमच स्टेशन पर CCTC रामेश्वर मीना की तत्परता से बची बेहोश यात्री की जान वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी का 78 वर्ष की आयु में निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर रेलवे स्टेशन पर पॉइंट्समैन ने ड्यूटी के वक्त खाया जहर, निजी अस्पताल में भर्ती, स्टेशन पर मचा हड़कंप बोल बम के जयकारों से गुंजायमान हुआ मार्ग: निष्ठा कावड़ यात्रा का सातरूंडा में रात्रि विश्राम, उज्जैन ... रतलाम रेल मंडल के खिलाड़ियों से सुसज्जित वेस्टर्न रेलवे टीम का दबदबा, इंटर रेलवे टेबल टेनिस चेम्पियनश... DRI का बड़ा एक्शन: बांद्रा एक्सप्रेस के AC 1st क्लास कोच से नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार, 2 किलो एम्फेट...

रतलाम में कल निकलेगी भव्य ‘तिरंगा वाहन रैली’: प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर और मंत्री चैतन्य काश्यप रहेंगे मौजूद

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा कल, यानी 12 अगस्त (बुधवार) को शहर में एक विशाल तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रभक्ति के जज्बे से सराबोर इस रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल होंगे। रैली का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे महलवाड़ा से होगा। अलकापुरी स्थित भारत माता उद्यान पर रैली समाप्त होगी।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी ने बताया कि इस गरिमामय आयोजन में मुख्य रूप से श्याम टेलर (प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा), चैतन्य काश्यप (कैबिनेट मंत्री) तथा प्रदीप उपाध्याय (भाजपा जिलाध्यक्ष) रहेंगे।

​भारत माता की आरती के साथ होगा समापन:-  महलवाड़ा से शुरू होकर तिरंगा वाहन रैली शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों से गुजरेगी। इसके बाद रैली अलकापुरी स्थित भारत माता उद्यान पहुँचेगी। जहाँ भव्य ‘भारत माता की आरती’ के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष सोनी ने तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने के लिए सभी वरिष्ठजन, भाजपा पदाधिकारी, युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं नगरवासी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.