Logo
ब्रेकिंग
शहर में गूंजे भारत माता की जय जयकारे.... भाजयुमो की तिरंगा रैली, केसरिया साफे में मातृशक्ति और बुलेट... ​नेपाल में गूंजेगा रामस्नेही संतों का जयघोष: काठमांडू चातुर्मास के लिए रतलाम से श्रद्धालुओं का जत्था... रतलाम में कल निकलेगी भव्य 'तिरंगा वाहन रैली': प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर और मंत्री चैतन्य काश्यप रहेंग... सजगता और इंसानियत मिसाल: नीमच स्टेशन पर CCTC रामेश्वर मीना की तत्परता से बची बेहोश यात्री की जान वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी का 78 वर्ष की आयु में निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर रेलवे स्टेशन पर पॉइंट्समैन ने ड्यूटी के वक्त खाया जहर, निजी अस्पताल में भर्ती, स्टेशन पर मचा हड़कंप बोल बम के जयकारों से गुंजायमान हुआ मार्ग: निष्ठा कावड़ यात्रा का सातरूंडा में रात्रि विश्राम, उज्जैन ... रतलाम रेल मंडल के खिलाड़ियों से सुसज्जित वेस्टर्न रेलवे टीम का दबदबा, इंटर रेलवे टेबल टेनिस चेम्पियनश... DRI का बड़ा एक्शन: बांद्रा एक्सप्रेस के AC 1st क्लास कोच से नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार, 2 किलो एम्फेट... रद्द हुई परीक्षा से नहीं टूटा हौसला....दोबारा मेहनत कर NEET-2026 में 594 अंक लाकर साकार किया डॉक्टर ...

​नेपाल में गूंजेगा रामस्नेही संतों का जयघोष: काठमांडू चातुर्मास के लिए रतलाम से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। भगवान पशुपतिनाथ की पावन धरा नेपाल (काठमांडू) में आयोजित हो रहे रामस्नेही संत, प्रखर वक्ता पूज्य गुरुदेव श्री हरिराम जी शास्त्री महाराज के दिव्य चातुर्मास में सहभागी बनने के लिए रतलाम से श्रद्धालुओं का एक दल मंगलवार को नेपाल के लिए रवाना हुआ।

रेलवे स्टेशन पर उमड़ा भक्ति का समंदर

​रामस्नेही हरिमानव परमार्थ सेवा संस्था की संरक्षक श्रीमती शांति बाई सांखला एवं श्रीमती पद्मा प्रेम उपाध्याय के नेतृत्व में यह जत्था रवाना हुआ। रतलाम रेलवे स्टेशन पर विदाई के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

​पूर्व पार्षद अशोक देवड़ा, वंदना पुरोहित, अनिल पुरोहित, प्रेमलता देवड़ा, प्रकाश परमार, कन्हैया पटेल और राजेंद्र जोशी सहित कई गणमान्य जनों ने यात्रियों को पुष्पमाला पहनाकर व मंगल तिलक लगाकर शुभकामनाओं के साथ विदा किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन परिसर “जय श्री राम” और “जय पशुपतिनाथ” के जयकारों से गूंज उठा।

मीडिया प्रवक्ता अनिल पुरोहित ने बताया कि ​यह केवल एक नेपाल भ्रमण नहीं, बल्कि संत सान्निध्य, भक्ति, साधना और आध्यात्मिक चेतना से जुड़ने का पावन अवसर है। गुरुदेव के रतलाम में असंख्य भक्त है। ये सभी गुरुदेव से मिलन को आतुर है।

संस्था के सदस्यों ने बताया कि पूज्य गुरुदेव के चातुर्मास में देश-विदेश से हज़ारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। नेपाल की आध्यात्मिक भूमि पर संत सान्निध्य और पशुपतिनाथ के दर्शन से सभी को अद्वितीय आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होगी। सभी धर्मप्रेमीजनों ने श्रद्धालुओं की यात्रा सुखद एवं मंगलमय होने की कामना की है।

यात्रा के प्रमुख आकर्षण एवं कार्यक्रम

– यात्रामार्ग: श्रद्धालुओं का दल रतलाम से गोरखपुर होते हुए नेपाल पहुंचेगा।

– ​शिवपुराण कथा: काठमांडू में 13 अगस्त से विशाल शिवपुराण कथा का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है।

– ​दिव्य दर्शन: सावन के पवित्र महीने में श्रद्धालु नेपाल स्थित प्रसिद्ध भगवान श्री पशुपतिनाथ के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.