Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

शहर में गूंजे भारत माता की जय जयकारे…. भाजयुमो की तिरंगा रैली, केसरिया साफे में मातृशक्ति और बुलेट पर दिखे युवा नेता

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा बुधवार को भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। देशभक्ति के उत्साह से लबरेज यह रैली निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से दोपहर 1 बजे महलवाड़ा से प्रारंभ हुई।
​पहले रैली के शुरू होने का समय सुबह 11 बजे तय किया गया था। लेकिन किसी कारणवश इसमें विलंब हुआ। दोपहर 1 बजे जैसे ही रैली रवाना हुई, पूरा मार्ग देशभक्ति के जयकारों और गानों से गूंज उठा।
देशभक्ति के गानों और केसरिया साफे का दिखा रंग:- रैली में सबसे आगे डीजे चल रहा था, जिस पर बज रहे देशभक्ति के गीतों पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए। डीजे के ठीक पीछे सिर पर केसरिया साफा बांधे और हाथों में तिरंगा लिए मातृशक्ति वाहनों पर सवार होकर चल रही थी।
​इसके पीछे भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर और प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन सुरक्षा का संदेश देते हुए हेलमेट पहनकर बुलेट पर सवार होकर रैली में शामिल हुए।

​वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी:- इस तिरंगा यात्रा में भाजपा एवं युवा मोर्चा के कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए शामिल हुए। प्रमुख रूप से अनुकूल सोनी (जिलाध्यक्ष, भाजयुमो), प्रदीप उपाध्याय (भाजपा जिलाध्यक्ष), प्रहलाद पटेल (महापौर), कृष्णा डिंडौर (जिला महामंत्री), गौरव मूणत (उपाध्यक्ष) रैली में शामिल थे।

इन प्रमुख मार्गों से गुजरी रैली:-  महलवाड़ा से शुरू होकर तिरंगा रैली शहर के प्रमुख व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों से होकर गुजरी। रैली महलवाड़ा, पैलेस रोड, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घास बाजार, चौमुखी पुल, चांदनीचौक, हरदेवलाला पिपली, गणेश देवरी,  धानमंडी,  शहर सराय, सैलाना बस स्टैंड ओवरब्रिज होते हुए राम मंदिर तथा अलकापुरी पहुंची।

​भारत माता की आरती के साथ हुआ समापन:- ​शहर भर में देशभक्ति का अलख जगाते हुए यह तिरंगा रैली अलकापुरी स्थित भारत माता गार्डन पहुंची। जहां विधिवत भारत माता की आरती उतारी गई और इसी के साथ यात्रा का गरिमामय समापन हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.