Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

रतलाम में कल निकलेगी भव्य ‘तिरंगा वाहन रैली’: प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर और मंत्री चैतन्य काश्यप रहेंगे मौजूद

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा कल, यानी 12 अगस्त (बुधवार) को शहर में एक विशाल तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रभक्ति के जज्बे से सराबोर इस रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल होंगे। रैली का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे महलवाड़ा से होगा। अलकापुरी स्थित भारत माता उद्यान पर रैली समाप्त होगी।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी ने बताया कि इस गरिमामय आयोजन में मुख्य रूप से श्याम टेलर (प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा), चैतन्य काश्यप (कैबिनेट मंत्री) तथा प्रदीप उपाध्याय (भाजपा जिलाध्यक्ष) रहेंगे।

​भारत माता की आरती के साथ होगा समापन:-  महलवाड़ा से शुरू होकर तिरंगा वाहन रैली शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों से गुजरेगी। इसके बाद रैली अलकापुरी स्थित भारत माता उद्यान पहुँचेगी। जहाँ भव्य ‘भारत माता की आरती’ के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष सोनी ने तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने के लिए सभी वरिष्ठजन, भाजपा पदाधिकारी, युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं नगरवासी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.