Logo
ब्रेकिंग
सजगता और इंसानियत मिसाल: नीमच स्टेशन पर CCTC रामेश्वर मीना की तत्परता से बची बेहोश यात्री की जान वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी का 78 वर्ष की आयु में निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर रेलवे स्टेशन पर पॉइंट्समैन ने ड्यूटी के वक्त खाया जहर, निजी अस्पताल में भर्ती, स्टेशन पर मचा हड़कंप बोल बम के जयकारों से गुंजायमान हुआ मार्ग: निष्ठा कावड़ यात्रा का सातरूंडा में रात्रि विश्राम, उज्जैन ... रतलाम रेल मंडल के खिलाड़ियों से सुसज्जित वेस्टर्न रेलवे टीम का दबदबा, इंटर रेलवे टेबल टेनिस चेम्पियनश... DRI का बड़ा एक्शन: बांद्रा एक्सप्रेस के AC 1st क्लास कोच से नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार, 2 किलो एम्फेट... रद्द हुई परीक्षा से नहीं टूटा हौसला....दोबारा मेहनत कर NEET-2026 में 594 अंक लाकर साकार किया डॉक्टर ... ​निष्ठा कावड़ यात्रा: 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा रतलाम, उज्जैन में बाबा महाकाल का होगा जलाभिषे... इसलिए सीपीआर देना सीखना जरूरी है....रेलकर्मी जीशान अली बने देवदूत, सीपीआर देकर बचाई यात्री की जान रेटिंग के खेल में मैना दीदी आगे, बाकी सब फेल....ब्लैक डॉग, सिग्नेचर, ब्लैक एंड व्हाइट को लेकर मेडम ज...

सजगता और इंसानियत मिसाल: नीमच स्टेशन पर CCTC रामेश्वर मीना की तत्परता से बची बेहोश यात्री की जान

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम/नीमच। रतलाम रेल मंडल के नीमच रेलवे स्टेशन पर कार्यरत टिकट चेकिंग स्टाफ ने एक बार फिर यात्रियों की सुरक्षा और सेवा की मिसाल कायम की है। ऑन-ड्यूटी CCTC रामेश्वर मीना की त्वरित कार्रवाई, सजगता और मानवीय संवेदनशीलता के कारण समय पर इलाज मिलने से एक यात्री की जान बच सकी। इससे पहले भी मीणा घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाकर जान बचा चुके है।

क्या था पूरा मामला?
ड्यूटी समय (14:00 से 22:00 बजे) के दौरान CCTC रामेश्वर मीना को ऑन-ड्यूटी स्टेशन मास्टर के जरिए सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 69232 चित्तौड़गढ़–उज्जैन (COR–UJN) सवारी गाड़ी के एक कोच में सवार यात्री अचानक अचेत (बेहोश) हो गया है।
​सूचना मिलते ही मीना अलर्ट मोड पर आ गए। उन्होंने बिना एक पल गंवाए सीधे संबंधित कोच में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। यात्री को गंभीर अवस्था में बेहोश पाकर उन्होंने तुरंत उसे सुरक्षित ट्रेन से नीचे उतारा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यात्री को तुरंत व्हीलचेयर के जरिए स्टेशन परिसर से बाहर लाया गया। एम्बुलेंस के इंतजार में समय गंवाने के बजाय, बिना देरी किए ऑटो के माध्यम से यात्री को नीमच सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। त्वरित निर्णय और सही समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने की वजह से डॉक्टरों ने यात्री को तत्काल चिकित्सा सुविधा दी, जिससे उसकी स्थिति में सुधार हो सका।
इस तरह रेलवे सेवा के दौरान CCTC रामेश्वर मीना द्वारा दिखाया गया यह त्वरित निर्णय, सजगता और मानव सेवा का भाव न सिर्फ प्रशंसा के योग्य है, बल्कि अन्य रेल कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणादायी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.