बड़ा हादसा टला….रेलवे डॉक्टर के घर भारी भरकम पेड़ गिरा, चपेट में आई कार, ग़नीमत है डॉक्टर साहब अंदर पूजा कर रहे थे

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे कॉलोनी रोड नंबर 11 में शुक्रवार सुबह उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया। जब एक रेलवे डॉक्टर के शासकीय निवास पर विशालकाय पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर नीचे खड़ी एक कार पर जा गिरा। हादसा इतना भयानक था कि दबने से कार का ऊपरी हिस्सा पिचक गया। लेकिन गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

पेड़ गिरने की यह घटना सुबह करीब 10.50 बजे रेलवे डॉक्टर एमके टटवाड़े के शासकीय निवास पर हुई। बताया जा रहा है कि पेड़ गिरने के वक्त घर के बाहरी परिसर में कोई नहीं था। जबकि डॉक्टर घर में पूजा कर रहे थे। अचानक एक जोरदार आवाज के साथ गुलमोहर का पेड़ कार पर गिर गया।

दर्जनों की संख्या में गुलमोहर पेड़:- रेलवे कॉलोनी में दर्जनों सालों पुराने पेड़ है। हर बारिश में गुलमोहर के पेड़ गिरने की घटना हो रही है। दो साल पहले डीआरएम ऑफिस परिसर में पेड़ गिरा था। जबकि पिछले हिस्से में एक पेड़ कटवा भी दिया गया था। रहवासियों का कहना है कि ऐसे पुराने और कमजोर पेड़ों को रेल प्रशासन कटवा दें या जड़ से उखड़वा दें। क्योंकि इससे कभी जनहानि भी हो सकती है।
