Logo
ब्रेकिंग
टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बयान: मुख्यमंत्री यादव लेंड माफिया, भाजपा ने उनके खिलाफ ज़मीनों संबंधी जानकारी मीडिया तक पहुंचाई

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम दौरे पर आए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बड़े बयान सामने आए है।
उन्होंने कहा मुख्यमंत्री मोहन यादव को लेंड माफिया बताते हुए कहा कि उनमें परिवार द्वारा खरीदी गई जमीनों से जुड़ी जानकारियां भाजपा ने ही मीडिया तक पहुंचाई। मुख्यमंत्री की और भी कई कंपनियों में हिस्सेदारी है।
शनिवार रात सर्किट हाउस पर पत्रकारों से रूबरू हुए दिग्विजय सिंह ने कहा उन्होंने परिवार व करीबियों के नाम पर बेशकीमती जमीनें सस्ते दामों पर खरीदी है। उनके करीबियों ने होटलें और बेनामी संपत्तियां अपने नाम कर ली हैं। भाजपा भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देकर अपना पार्टनर बना रही है। रतलाम के भी यह हालात है कि थानों और दफ्तरों में बिना लेन-देन कोई काम नहीं होता।
अयोध्या के राम मंदिर चंदा चोरी मामले में दिग्विजय सिंह ने जीतू पटवारी के 1 रुपए में 500 करोड़ की जमीन देने के आरोप को सिंह ने गलत सूचना बताया। उन्होंने कहा कि वह सरकारी न्यास है, जिसका चेयरमैन मुख्यमंत्री होता है।
राम मंदिर विवाद में भाजपा और विहिप के शामिल होने के बाद शुरू हुआ। मोदीजी ने खुद ट्रस्टी तय किए, लेकिन इतनी बड़ी लूट पर भी वे चुप हैं। चंपत राय ने सस्ती जमीनों को ऊंचे दामों में खरीदा। मैंने भी 1 लाख 11 हजार रुपए चेक से दिए थे। पता नहीं वह कहां गया होगा। मैंने तय किया है कि अपने घर के बाहर बैनर लगाऊंगा कि राम मंदिर के चढ़ावे पर डाका डालने वाले संगठनों का मेरे घर में घुसना मना है।
दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने घरों पर इसी तरह के पोस्टर लगाएं। पोस्टर पर साफ लिखा जाए कि “हमारे घर में चंदा चोरी करने वाले संगठन का प्रवेश निषेध है।” उनका कहना था कि यदि हर गांव, हर मोहल्ले और हर घर पर इस तरह के पोस्टर लगेंगे तो जनता तक उनका संदेश स्वतः पहुंच जाएगा और लोग इस मुद्दे को गंभीरता से समझेंगे।
उन्होंने कहा कि यह केवल एक पोस्टर नहीं बल्कि विरोध का प्रतीक होगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस अभियान को गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक ले जाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग इस मुहिम से जुड़ें।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर बैठक ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.