Logo
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...

30 लाख रुपए होंगे खर्च, आ गया रोजगार मेला….23 मई को बेरोजगारों को बांटेंगे नियुक्त पत्र, खर्च पर अभी से विजिलेंस की नज़र

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। बेरोजगारी का दंश झेल रहे युवक-युवतियों को 23 मई को सरकारी नौकरी का सपना पूरा हुआ। लेकिन आयोजन से जुड़े जिम्मेदार इस आयोजन में खासी रुचि ले रहे है। इसकी वजह मेला की व्यवस्थाओं के लिए रेलवे को इस बार 30 लाख रुपये का फंड स्वीकृत होना है। हालांकि अभी से आयोजन की तैयारियां की जा रही है। लेकिन पिछले खर्च सहित बिलिंग के कड़वे अनुभवों के चलते विजिलेंस की इस आयोजन पर पैनी नज़र बनी हुई है।
बता दें कि पिछली बार रेलवे कॉलोनी स्थित सांस्कृतिक सभागृह में आयोजन हुआ था। जहां विभिन्न सरकारी विभागों के 194 रोजगार युवक-युवतियों नौकरियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए थे। खास बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोज़गार मेला में शामिल नव-नियुक्त अभ्यर्थियों को संबोधित करते है। पिछली बार देशभर में 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए गए थे।
वही इसके पहले वर्ष 2023 में 299 चयनित अभ्‍यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए थे। जिसमें रेलवे विभाग के 267, डाक विभाग के 24 एवं मध्‍य प्रदेश ग्रामिण बैंक के 08 अभ्‍यर्थी शामिल हुए। रेलवे ऑफिसर्स क्लब के एरिया में हुए आयोजन में लेखा विभाग द्वारा एडवांस मद से 15 लाख रुपए निकले गए थे।

राशि खर्च व बिल को लेकर चर्चा:- इस बार रोजगार मेला के लिए 30 लाख रुपए के इंतजाम किए गए है। इससे इस आयोजन से जुड़े जिम्मेदार मैदानी कर्मचारियों की बांछें खिलना शुरू हो गई है। बताया जा रहा कि कार्मिक विभाग के अधिकारी द्वारा उन्हीं कर्मचारियों को आयोजन की जिम्मेदारी दी है। जिन पर पूर्व में विजिलेंस प्रकरण दर्ज हुए है। साथ ही जांच के दायरे में आने से इनके बैंक रिकॉर्ड तक खंगाले गए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.