Logo
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...

रॉयल कॉलेज के BBA और BCA विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। सम्राट विक्रमादित्य विश्विद्यालय, उज्जैन द्वारा घोषित बीबीए (BBA) एवं बीसीए (BCA) तृतीय वर्ष के वार्षिक परीक्षा परिणामों में रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज (रॉयल कॉलेज) के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। दोनों ही पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों ने शानदार अंक अर्जित कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

यह जानकारी देते हुए रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विद्यार्थियों ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं प्राध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं प्राध्यापक वर्ग को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि, “विद्यार्थियों का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन उनकी प्रतिभा, निरंतर मेहनत तथा संस्थान के श्रेष्ठ शैक्षणिक वातावरण का प्रतिफल है। संस्थान सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं उनके सर्वांगीण विकास हेतु सर्वोत्तम मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

संस्थान की मेरिट सूची की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि बी.बी.ए. (BBA) तृतीय वर्ष में कु. उम्मेहानी खामोशी पिता शब्बीर हुसैन खामोशी ने 87.80% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं कु. अल्जीना खान पिता मोहम्मद अफजल खान ने 86.80% अंक लाकर द्वितीय तथा कु. निशिता पाटीदार पिता परमेश्वर पाटीदार ने 86.20% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया है।

इसी प्रकार बी.सी.ए. (BCA) तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में कु. अशिका पांचाल पिता आत्माराम पांचाल ने 86.20% अंक अर्जित कर प्रथम स्थान, कु. दीप्ति कुशवाह पिता श्री राकेश कुशवाह ने 84.00% अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा कु. प्रांजल शर्मा पिता श्री संजय शर्मा ने 82.30% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया है।

विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर संस्था के प्रबंधन संकाय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण मंत्री, कंप्यूटर संकाय की एचओडी दीपिका कुमावत एवं प्राध्यापक डॉ अमित शर्मा, प्रो. मृदुला उपाध्याय, प्रो.निर्मल जाधव, प्रो. गरिमा मिश्रा, प्रो. आंचल नागल, प्रो. कृष्ण कांत प्रजापत, प्रो. कहकशां चिश्ती, प्रो. प्रियंका दवे, प्रो. श्रद्धा रानी परमार, प्रो. मीनाक्षी गोयल, प्रो. मिताली पुरोहित, प्रो. यक्षेंद्र हेरोड, प्रो. प्रांजल गौतमी सहित कॉलेज के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ ने भी सभी सफल विद्यार्थियों की सराहना करते हुए हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की कामना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.