Logo
ब्रेकिंग
30 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या

फुटबॉल का ऐसा जुनून…तपिश में बहा रहे पसीना, यूनियन के समर कैंप में खिलाड़ियों ने सीखा ‘गेम इंटेलिजेंस

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन (WREU) द्वारा रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड पर आयोजित नि:शुल्क फुटबॉल समर कैंप में खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर है। शिविर के 18वें दिन भीषण गर्मी भी खिलाड़ियों के संकल्प को डिगा नहीं सकी। मैदान का नजारा किसी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल अकादमी जैसा प्रतीत हो रहा है। जहां नन्हे खिलाड़ी पसीने से तर-बतर होने के बावजूद फुटबॉल की बारीकियां सीखने में जुटे हैं।

विशिष्ट अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह:- शिविर के 18वें दिन मुख्य अतिथि के रूप में खेल और युवा कल्याण विभाग की अधिकारी श्रीमती रुचि शर्मा उपस्थित रहीं। विशेष अतिथि के तौर पर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज के शिष्य प्रेम पुनिया (राज्य प्रभारी, पतंजलि युवा भारत म.प्र. पश्चिम) और विशाल कुमार वर्मा (जिला प्रभारी) ने शिरकत की।


अतिथियों का स्वागत सचिव वाजिद हुसैन खान और वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब के जॉइंट सेक्रेटरी जयपाल सिंह चौहान ने किया। मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ एवं अध्यक्ष ह्रदेश पांडे के मार्गदर्शन में कोच बच्चों को पेशेवर स्तर पर तैयार कर रहे हैं।

प्रशिक्षण को चार मुख्य भागों में बांटा गया है:-

1. ड्रिबलिंग मास्टरक्लास: गेंद पर जादुई नियंत्रण बनाना।
2. प्रिसिजन पासिंग:  खेल में सटीकता और तालमेल।
3. गेम इंटेलिजेंस: मैदान पर रणनीतिक सूझबूझ।
4. टैक्टिकल डिफेंस:  विरोधी टीम को रोकने की मजबूत तकनीक।

हाइड्रेशन और सेहत का विशेष ध्यान:- मई की चिलचिलाती धूप को देखते हुए आयोजकों ने खिलाड़ियों की सेहत और ऊर्जा का विशेष प्रबंध किया है। बुधवार को खिलाड़ियों को केला और ड्राई फ्रूट मिल्क  वितरित किया गया। ताकि मैदान पर उनकी ऊर्जा बरकरार रहे। इस आयोजन की सफलता में फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष मुबारिक आर.आर. खान, वाजिद हुसैन खान, अनीस सिद्दीकी, कमल यादव और श्याम सुंदर केतवास कंधे से कंधा मिलाकर जुटे हैं। साथ ही मंजूर भाई, वेद प्रकाश शर्मा, मदन रैकवार, प्रदीप पारु, शुभम पाल, रमेश बोरासी, सिद्धार्थ दलौर, जेम्स विलियम, सुभाष एवं अशोक नायडू अपनी सक्रिय सेवाएं दे रहे हैं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी अशोक तिवारी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.