Logo
ब्रेकिंग
30 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या

वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन ने महाप्रबंधक को सौंपा 16 सूत्रीय मांग पत्र; रेल कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर ध्यानाकर्षण

​रतलाम। उज्जैन। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक (GM) रामाश्रय पाण्डेय के उज्जैन आगमन पर वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन (WREU), उज्जैन शाखा द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर यूनियन के शाखा सचिव अर्पित जैन के नेतृत्व में महाप्रबंधक को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें रतलाम मंडल और उज्जैन शाखा के रेल कर्मचारियों की 16 प्रमुख समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग की गई है।

कई मुद्दों पर की गई मांग:-

भर्ती एवं पदोन्नति में देरी: यूनियन ने चिंता व्यक्त की कि GDCE 1/2023 के नोटिफिकेशन को तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी परीक्षा प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। साथ ही, 10% इंटेक कोटा और रिक्त पदों पर पारदर्शी भर्ती की मांग की गई है।
​ट्रैकमेन्टेनर और पॉइंट्समैन की सुरक्षा: ट्रैकमेन्टेनर हेतु 12 किमी की पेट्रोलिंग बीट को व्यावहारिक बनाने और सेक्शन में शेड (Rest Shelter) निर्माण की मांग उठाई गई। पॉइंट्समैन के लिए ‘All Right’ सिग्नल देने हेतु स्टेशनों पर शेड बनाने और उनकी 12 घंटे की ड्यूटी को बदलकर 8 घंटे करने का आग्रह किया गया।


​आवास और सुविधाएं: अजनोद-पालिया खंड में रेल आवासों के अभाव के कारण कर्मचारियों को हो रही परेशानियों को देखते हुए नए आवास निर्माण की मंजूरी मांगी गई। साथ ही, रेलवे अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने और कैशलेस सुविधाओं को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
​सिंहस्थ 2028 और रनिंग स्टाफ: आगामी सिंहस्थ मेले को देखते हुए उज्जैन में लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और गार्ड्स के कैडर को बढ़ाने की मांग की गई है ताकि रेल परिचालन सुगम हो सके।
​स्थानांतरण नियमों में सरलीकरण: HRMS पर लंबित स्थानांतरण मामलों, विशेषकर स्पाउस ग्राउंड (Spouse Ground) के मामलों को समय सीमा में हल करने का निवेदन किया गया है।
​महिला कर्मचारियों हेतु विशेष प्रावधान: रेलपथ और रनिंग कैडर में कार्यरत महिला कर्मचारियों को उनकी योग्यता के आधार पर विभाग परिवर्तन की प्रक्रिया सरल बनाने की मांग की गई।
​स्थानांतरण मामले में भेदभाव का आरोप:- यूनियन ने महाप्रबंधक का ध्यान एक विशेष प्रकरण (GDCE 01/2019) की ओर भी खींचा। जिसमें एक कर्मचारी के मेडिकल ग्राउंड पर स्थानांतरण के निवेदन को नजरअंदाज कर उससे जूनियर कर्मचारी को रतलाम मंडल में पोस्टिंग दे दी गई। यूनियन ने इस पर संज्ञान लेते हुए पीड़ित कर्मचारी को न्याय दिलाने की मांग की है।
​WREU उज्जैन शाखा ने आशा व्यक्त की है कि महाप्रबंधक महोदय इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेंगे। ताकि रेल कर्मचारियों का मनोबल बना रहे और यात्री सुरक्षा व रेल संचालन की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.