Logo
ब्रेकिंग
36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या

शराब पीकर ड्यूटी करना पड़ सकता भारी…. सवाई माधोपुर टीटीई ने पी थी शराब?, बड़ौदा जीआरपी एसपी ने गोधरा में उतारा

-रतलाम मंडल में भी नशे में ड्यूटी पर चढ़ने के हालात।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। सवाई माधोपुर के टीटीई को नशे में ट्रेन में वर्किंग के दौरान जीआरपी एसपी द्वारा एक्शन लेते हुए गोधरा स्टेशन पर उतरवाने का मामला सामने आया है। एक दिन पूर्व हुए इस वकिए से पूरे पश्चिम रेलवे जोन में हड़कंप मच गया है। टीटीई की ड्यूटी बांद्रा-जयपुर (12979) एक्सप्रेस से बड़ौदा से सवाई माधोपुर तक की थी।
बता दें कि रतलाम मंडल मुख्यालय पर कुछ साल पहले शरीर में अल्कोहल पाए जाने पर गार्ड पर कार्रवाई की गई थी। जबकि चेकिंग कैटिगिरी में प्रमुख पद वाले नियमित शराब सेवन कर ड्यूटी कर रहे है।

टीटीई के मुंह से गंध आने पर एसपी को लगी भनक:- बांद्रा-जयपुर ट्रेन में ड्यूटी कर रहे टीटीई (मुख्य टिकट निरीक्षक) का नाम पी. कुमार है। टीटीई पी. कुमार की ड्यूटी बड़ौदा से सवाई माधोपुर तक थी। इसी ट्रेन के सेकंड एसी कोच में बड़ौदा जीआरपी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभय सोनी भी जयपुर तक सफर कर रहे थे।
टिकट चेकिंग के दौरान अभय को टीटीई के मुंह से शराब की गंध महसूस हुई। इसके बाद अभय ने अपने स्टाफ को बुलाकर इसे गोधरा स्टेशन पर उतरवा लिया और मेडिकल के लिए भेज दिया।
दरअसल ट्रेन बड़ौदा से रात 10.50 बजे रवाना होकर 12 बजे गोधरा पहुंची थी। मेडिकल के बाद टीटीई को रविवार तड़के 4.15 बजे छोड़ा गया। इसके बाद टीटीई पी.कुमार बिना ड्यूटी के बांद्रा-बरौनी अवध एक्सप्रेस से सवाई माधोपुर पहुंचे।
हालांकि टीटीई ने शराब सेवन की बात से साफ इंकार किया है। कहा कि उसने कोई शराब नहीं पी रखी थी। एसपी ने जबरन उन्हें ट्रेन से उतार दिया। मामले में कोटा मंडल अधिकारियों का कहना है कि टीटीई की अभी मेडिकल जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

रतलाम में गंभीर अनियमितता:- इधर, रतलाम मंडल में भी ड्यूटी के दौरान शराब सेवन की अनियमितता सामने आती रही है। शरीर में अल्कोहल पाए जाने पर दशक पूर्व एक ट्रेन गार्ड को डिमोशन की कार्रवाई खेलना पड़ी। राजधानी गार्ड को प्रशासन ने मालगाड़ी में ड्यूटी कराई थी। जबकि वर्ष 2024 के दरमियान एक अन्य मामले में अन्य गार्ड को तत्कालीन सीनियर डीओएम द्वारा अनिवार्य सेवानिवृत्ति दिलवाई गई। वर्तमान में टिकिट चेकिंग स्टाफ में प्रमुख पद पर बैठे कर्मचारी द्वारा शराब पीकर निर्भीकता से ड्यूटी और हंगामें करने की शिकायतें आ रही है। कर्मचारी द्वारा नशे की हालत में अपने ही अधीनस्थ कर्मचारी से विवाद किए गए है। जबकि रात में सोशल मीडिया पर उलूल-जुलूल मैसेज करना भी चेकिंग स्टाफ़ के बीच चर्चा का विषय है। ऐसे मामलों से कमर्शियल विभाग अनभिज्ञ है, या कर्मचारी को अधिकारियों का
वरदहस्त है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.