Logo
ब्रेकिंग
पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसे की एसएजी जांच शुरू: मौके पर पहुंची टीम, ट्रैकमैन सहित स्टेशन मास्टर्स के ... यूनियन के एक दर्जन रेल कर्मचारी मजदूर संघ के हुए, सदस्यता लेने पर किया स्वागत संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ...

झालमुड़ी खाकर मनाई जीत की खुशी…बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत का रतलाम में विजय उत्सव

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत पर सोमवार शाम रतलाम में कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी खाकर विजय उत्सव धूमधाम से मनाया। भाजपा कार्यालय पर पहले भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व में एक दूसरे का मुँह मीठा कराया गया। उसके बाद जोरदार आतिशबाजी की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विक्ट्री सिम्बोल दर्शाते हुए हर्ष व्यक्त किया। लड्डू के साथ कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी खाकर हर्ष व्यक्त किया।


विजय उत्सव मे महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीशा शर्मा, पूर्व विधायक संगीता चारेल, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी, जिला महामंत्री महेश सोनी, जयवंत कोठारी, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जिला पदाधिकारी प्रहलाद राठौर, सोनू यादव, क्रांति जोशी, अनिता कटारिया, जुबीन जैन, राजेन्द्र पाटीदार, राजेन्द्र पाटीदार होस्टल, अरुण त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, आदित्य डागा, नंदकिशोर पंवार, सोना शर्मा, मयूर पुरोहित, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन, आईटी सेल प्रदेश सहसंयोजक सोमेश पालीवाल, जिला संयोजक निलेश राव, सोशल मीडिया संयोजक करण वशिष्ठ सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण सहित एमआईसी सदस्य, पार्षदगण आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.