Logo
ब्रेकिंग
36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या

चकित करने वाला दिव्य दरबार….अर्जी लगते ही लिखा पर्चा, बगैर पहचाने बिहारी सरकार ने बता दिए भक्तों ने नाम व उनकी समस्या

-ब्राह्मण बोर्डिंग में दिव्य दरबार, सैकड़ों लोगों की समस्याओं का बताया निदान, दिया आशीर्वाद।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। हनुमान भक्त देश में ख्यातनाम प्रवचनकार अनिकेत कृष्ण महाराज ‘बिहारी सरकार’ दो दिवसीय रतलाम प्रवास पर आए। रविवार रात ब्राह्मण बोर्डिंग परिसर में दिव्य दरबार का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रवचन का लाभ लिया। इस दौरान बिहारी सरकार ने दरबार में लोगों की समस्याओं को जाना। निदान के उपाय भी बताए। बड़ी बात यह रही कि बिहारी सरकार ने श्रद्धालुओं को एक-एककर बुलाया। लेकिन इससे पहले लोगों की अर्जी लगवाई, पर्चे पर श्रद्धालुओं के बगैर पहचाने नाम लिखे और उनकी परेशानी भी लिखी। इसके बाद जब लोगों द्वारा स्वयं के नाम व उनकी परेशानी बताई। तब महाराज ने पहले से लिखे पर्चे पर संबंधित का नाम सहित बताई परेशानी दिखाकर सबको चकित कर दिया।
इससे पहले महराज श्री ने कहा कि व्यक्ति को परहित की भावना रखना चाहिए। गौ माता पशु नहीं, अपितु हमारी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं वैदिक धरोहर है। सरकार को मान-सम्मान देकर इन्हें संरक्षित रखने के प्रयासों को तीव्र गति देना आवश्यक है। देश में 1947 में 78 करोड़ गौ माता थी। एक एक घर में 10 से 20 गौ धन था। आजादी के इतने वर्षों बाद भी देश में गौ अस्पताल नहीं बने। जिससे बीमार-असहाय गौमाता के स्वास्थ्य की रक्षा नहीं हो पा रही। सड़क पर वाहनों से घायल गौमाता को देखकर मन-मस्तिष्क विचलित हो उठता है। इसलिए मैंने पूरे देश के सभी जिलों में गौ अस्पताल बनाने का संकल्प लिया है।


उक्त विचार अनिकेत कृष्ण महाराज ‘बिहारी सरकार’ ने रतलाम प्रवास के दौरान न्यू रोड पर ब्राह्मण बोर्डिंग परिसर में आयोजित दिव्य दरबार में व्यक्त किए। महाराज श्री ने ‘गौ सेवा आह्वान अभियान’ की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे नागरिकों में जागृति आई है। आने वाले समय में गौ माता के बारे में सोचना भी सरकार की मजबूरी हो जाएगी। हम सबको गौ सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने संपूर्ण भारतवर्ष में हर जिला स्तर पर 1008 गौ चिकित्सालय बनाने का संकल्प व्यक्त किया जिसकी शुरुआत मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से की गई है। इसके बाद पटना, जयपुर में शुरुआत होगी।

सार्वजनिक अभिनंदन एवं सम्मान:- इससे पहले महाराज का स्वागत गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय सचिव एवं नगर सभा अध्यक्ष राजेश तिवारी, ब्राह्मण बोर्डिंग अध्यक्ष राजेश दवे, सनातन धर्म सभा अध्यक्ष अनिल झालानी, परशुराम साख समिति के संदीप व्यास, शिव सेना के जनक नागल, पूर्व पार्षद वंदना अनिल पुरोहित, श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज अध्यक्ष नयन व्यास, सर्व ब्राह्मण समाज के नरेंद्र जोशी, शैलेंद्र तिवारी, राजेश चाष्टा, प्रवीण उपाध्याय, ओम प्रकाश त्रिवेदी आदि ने किया।
कार्यक्रम में राकेश पोरवाल, जलज शर्मा, महेश चौबे, राजेश जोशी, अर्पित तिवारी, दिव्यांश तिवारी, मुन्नालाल शर्मा, राकेश झालानी, अशोक देवड़ा, डॉ. राजेंद्र शर्मा, पार्षद हितेश कामरेड, जुगल पंड्या, अश्विन तिवारी, गौरव शर्मा, हेमा निरंजनी, राधेश्याम शर्मा, मांगीलाल जैन हर्षुल अग्रवाल सहित नागरिक उपस्थित थे।

महाराज श्री का सार्वजनिक अभिनंदन गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज, सज्जन ब्राह्मण बोर्डिंग, परशुराम ब्राह्मण सहकारी साख संस्था, रामस्नेही हरिमानव परमार्थ सेवा संस्था द्वारा शाल-श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पुरोहित ने किया। आभार प्रदर्शन जनक नागल द्वारा व्यक्त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.