Logo
ब्रेकिंग
36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या

बच्चों का सर्वांगीण विकास….भेविन माइंड स्कूल में 5 से 12 मई तक समर कैप

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। बच्चों की गर्मी की छुट्टियों को रोचक और उपयोगी बनाने के उद्देश्य से भेविन माइंड स्कूल में 5 मई से 12 मई 2026 तक समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 10 बजे तक संचालित होगा। जिसमें नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे।
इस समर कैंप में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए अनेक आकर्षक गतिविधियों को शामिल किया गया है। योगा के माध्यम से बच्चों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का महत्व सिखाया जाएगा। वहीं एरोबिक्स के जरिए फिटनेस के साथ मनोरंजन का अवसर मिलेगा। आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों से बच्चों की रचनात्मकता को प्रोत्साहन मिलेगा।


इसके अलावा डांस और सिंगिंग के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया जाएगा। कैंप में आउटडोर और इंडोर गेम्स के साथ विभिन्न फन एक्टिविटीज भी आयोजित की जाएंगी। जिससे बच्चों को भरपूर आनंद मिलेगा। प्रतिदिन बच्चों के लिए स्वादिष्ट एवं पौष्टिक स्नैक्स की भी व्यवस्था की गई है।
समर कैंप के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे तथा सरप्राइज़ गिफ्ट्स भी दिए जाएंगे। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को इस कैंप में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। ताकि वे अपनी छुट्टियों का भरपूर आनंद लेते हुए कुछ नया सीख सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.