रतलाम रेलवे कॉलोनी में फैली सनसनी….मामूली विवाद में दो युवकों की हत्या, शादी के प्रोशेषन के दौरान हिंसक हो गया विवाद
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम शहर के रेलवे कॉलोनी एरिया में दो युवकों की हत्या से सनसनी फैल गई। शादी समारोह के प्रोशेषन के दौरान मामूली विवाद मारपीट में बदला और दो युवकों पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर सिटी पुलिस के बाद जीआरपी टीम पहुंची। आरोपियों की तलाश शुरू की गई है।
घटना रविवार देर रात एक मामूली विवाद के रूप में शुरू हुई। इसमें 36 वर्षीय आनंद रावत (निवासी रेलवे कॉलोनी) और 38 वर्षीय शाहबाज उर्फ आशु खान (निवासी पीएनटी कॉलोनी) के की हत्या कर दी गई। घटना में 22 वर्षीय पीयूष रावत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अस्पताल में उपचार जारी है।
पुलिस के मुताबिक समारोह में प्रोशेषन निकलने के दौरान कहासुनी हुई। हालांकि मामला शांत हो गया था। लेकिन देर रात दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। झगड़ा बढ़कर हिंसक हो गया।

घायल पीयूष की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने चचेरे भाई आनंद और मित्र शाहबाज के साथ रात करीब 11.30 बजे शंकर मंदिर के पास पहुंचा। इसी दौरान आरोपी रोजर बिन्नी अपने साथियों मुन्ना खंडकर और रोहित खंडकर के साथ वहां आया और विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया।
घटना के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने आनंद और शाहबाज को मृत घोषित कर दिया। पीयूष की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही एसपी अमित कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामला जीआरपी क्षेत्र का होने से मामला इस परिक्षेत्र पुलिस को सौंप दिया गया। देर रात प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी रोहित खंडकर, मुन्ना खंडकर सहित अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।
