Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

लेक्सो प्लाजा के पास ये कैसा तीसरा गेट…अवैध रूप से खोल रहे सुरक्षा की पोल, रेलवे की व्यवस्था का मख़ौल

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। आंतरिक सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन पर अधिकृत मुख्य गेट्स के अलावा अन्य स्थानों पर बेरिकेटिंग की गई या दीवार खड़ी की गई। लेकिन प्लेटफॉर्म नंबर 4 के बड़ोदा छोर पर मनमानी के आलम कुछ दीगर ही है। यहां पिछले माह शुरू हुए मल्टी फूड व रेस्टोरेंट के लिए तैयार की गई लेक्सो प्लाजा बिल्डिंग के पास अस्थाई गेट खोल लिया गया। हालांकि स्टेशन के अधिकारियों ने इसे पहले बंद करवाया। इसके बावजूद इसे विषय मकसद से खोल दिया जा रहा है।
बता दें कि पूर्व में पुराने माल गोदाम परिसर के इसी एरिया से अवैध तरीके से चांदी ले जाते आरपीएफ ने युवक को पकड़ा था। वहीं इन्ही रास्तों से अवैध वेंडिंग करने वाले लोग ट्रेनों में खानपान सामग्री स्टेशन तक पहुंचते व ट्रेनों में चढ़ाते रहे।
सोमवार की शाम को भी ऐसा ही नजारा देखा गया। जब लेक्सो प्लाजा के आख़री छोर के रेस्टोरेंट के पास लगे टीन की शीट को निकालकर रास्ता तैयार कर लिया गया। इसे लेकर स्टॉल संचालकों ने घोर आपत्ति भी ली।
इधर, मामले में स्टेशन के जिम्मेदारों का कहना है कि उन्होंने दो बार पहले भी टीन की शीट लगाकर रास्ता बंद किया। लेकिन इसे अवैध तरीके से खोल लिया जाता है। अब इसका स्थाई इंतजाम किया जाकर संबंधित को चेतावनी भी दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.