Logo
ब्रेकिंग
रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में संकट....पार्किंग व्यवस्था बेपटरी, आरपीएफ वाहनों के पहियों में जड़ रही... इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ...

लेक्सो प्लाजा के पास ये कैसा तीसरा गेट…अवैध रूप से खोल रहे सुरक्षा की पोल, रेलवे की व्यवस्था का मख़ौल

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। आंतरिक सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन पर अधिकृत मुख्य गेट्स के अलावा अन्य स्थानों पर बेरिकेटिंग की गई या दीवार खड़ी की गई। लेकिन प्लेटफॉर्म नंबर 4 के बड़ोदा छोर पर मनमानी के आलम कुछ दीगर ही है। यहां पिछले माह शुरू हुए मल्टी फूड व रेस्टोरेंट के लिए तैयार की गई लेक्सो प्लाजा बिल्डिंग के पास अस्थाई गेट खोल लिया गया। हालांकि स्टेशन के अधिकारियों ने इसे पहले बंद करवाया। इसके बावजूद इसे विषय मकसद से खोल दिया जा रहा है।
बता दें कि पूर्व में पुराने माल गोदाम परिसर के इसी एरिया से अवैध तरीके से चांदी ले जाते आरपीएफ ने युवक को पकड़ा था। वहीं इन्ही रास्तों से अवैध वेंडिंग करने वाले लोग ट्रेनों में खानपान सामग्री स्टेशन तक पहुंचते व ट्रेनों में चढ़ाते रहे।
सोमवार की शाम को भी ऐसा ही नजारा देखा गया। जब लेक्सो प्लाजा के आख़री छोर के रेस्टोरेंट के पास लगे टीन की शीट को निकालकर रास्ता तैयार कर लिया गया। इसे लेकर स्टॉल संचालकों ने घोर आपत्ति भी ली।
इधर, मामले में स्टेशन के जिम्मेदारों का कहना है कि उन्होंने दो बार पहले भी टीन की शीट लगाकर रास्ता बंद किया। लेकिन इसे अवैध तरीके से खोल लिया जाता है। अब इसका स्थाई इंतजाम किया जाकर संबंधित को चेतावनी भी दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.