Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

रतलाम में प्रवीण तोगड़िया बोले….बेटियों को बचपन से जागरूक करों, हमें काली बनना, दुर्गा बनना है, लेकिन बुर्कावाली नहीं बनना है

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक और वर्तमान अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने सोमवार को रतलाम में पत्रकार वार्ता में हिंदूवादी मुद्दों पर हिंदुओं का मुखरता से पैरोकार किया। उन्होंने लव जिहाद के मुद्दें पर कहा कि हमें परिवार में हमारी घर की बहन-बेटियों को बचपन से ही जागरूक करना है। हम काली बनेंगे, दुर्गा बनेंगे। लेकिन बुर्कावाली तो नहीं बनेंगे। मोनालिसा की शादी को लेकर बोले कि 5 साल की उम्र में माता-पिता ने उसे शायद सिखाया नहीं है। उसकी मुस्लिम के साथ शादी दुखद है। उसकी घर वापसी के प्रयास किए जाएंगे।

देश में 5 राज्यों में चुनाव में उनके द्वारा भी प्रचार करने को लेकर तोगड़िया ने कहा कि मैं हिंदू के लिए काम करता हूँ। चुनाव प्रचार नहीं करता हूं। लेकिन सभी को मतदान कर पसंद की सरकार बनानी चाहिए।

(वीडियो:- सैलाना रोड स्थित अनिल झालानी के निवास पर पत्रकारों से रूबरू होते रतलाम दौरे पर आए प्रवीण तोगड़िया।)

मीडिया से बातचीत के क्रम में खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध पर पूर्व में दिए विवादित बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि मुझसे पूछा गया तो मैंने कहा कि खाड़ी में वहां एक-दूसरे को मार रहे हैं। इसलिए मारो एक-दूसरे को। मैं इन्हें थोड़े ही रोक सकता हूं। हां इस कारण तकलीफ इस बात की है कि देश में रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल की थोड़ी समस्या आ रही है।
हिंदूवादी नेता प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल, राष्ट्रीय महिला परिषद हिंदू सुरक्षा, समृद्धि एवं अन्य हितों के लिए काम कर रहे हैं। इसमें हमारा संकल्प है, कोई हिंदू भूखा नहीं रहे। इसके लिए योजना का नाम है एक मुट्ठी अनाज। कोई गरीब हिंदू बगैर डॉक्टर के नहीं रहे, कोई बगैर अधिवक्ता का नहीं रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.