Logo
ब्रेकिंग
रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि...

मायूसी पर राहत का मरहम…सहायता राशि मिलते ही दिवंगत रेलकर्मियों के परिजनों के खिल उठे चेहरे, जेसीस बैंक में WREU बोर्ड की उपलब्धि

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। दिवंगत रेलवे कर्मचारियों के परिजनों को जेसीस बैंक की ओर से सहायता राशि स्वीकृत करवाकर चेक दिया गया। मंडल रेल प्रबंधक के माध्यम से राशि परिजनों की दी गई। 

दरअसल किसी भी परिवार के लिए सबसे कठिन क्षण वह होता है। जब उसका मुखिया इस दुनिया को छोड़कर चला जाता है। ऐसे समय में यदि उस परिवार को उसका हक समय पर मिल जाए, तो यही सबसे बड़ी सहायता और सच्ची संवेदनशीलता होती है।

वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन (WREU) समर्थित जे.सी. बैंक बोर्ड ने एक सराहनीय एवं मानवीय कार्य किया। यह सिद्ध कर दिया कि संगठन सिर्फ अधिकारों की बात नहीं करता। बल्कि हर कठिन समय में अपने कर्मचारियों के साथ खड़ा रहता है।

मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार द्वारा जे.सी. बैंक डायरेक्टर अर्पित जैन के विशेष प्रयासों से स्वर्गीय आशुतोष चौहान के परिवार को 4,09,786 रुपए की राशि प्रदान की गई।

साथ ही स्वर्गीय देवेंद्र ओमप्रकाश प्रधान स्टेशन मास्टर, उज्जैन के परिवार को 20,10,000 रुपए की राशि स्वीकृत की गई।

यह केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उन परिवारों के प्रति हमारी जिम्मेदारी, संवेदना और साथ निभाने का एक मजबूत उदाहरण है।

डायरेक्टर जैन ने कहा कि WREU बोर्ड के निरंतर प्रयासों से यह संदेश स्पष्ट है कि “हम अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ हर परिस्थिति में मजबूती से खड़े हैं।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.