Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज फुटबॉल क्लब के पुनर्गठन, वाज़िद खान सचिव नियुक्त

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन फुटबॉल क्लब के पुनर्गठन किया गया। इसमें पूर्व डायरेक्टर वाज़िद खान को सर्वसम्मति से सचिव नियुक्त किया गया है। अन्य पदाधिकारियों के रूप में भी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

यूनियन कार्यालय पर रविवार को क्लब अध्यक्ष मुबारिक आरआर खान, गौरव अजमेरा की उपस्थिति में क्लब का मुख्य संरक्षक मनोहर सिंह बारठ, ह्रदेश पांडे एवं संरक्षक अर्पित जैन जेसी बैंक डायरेक्टर, सचिव वाजिद हुसैन खान पूर्व जैसी बैंक डायरेक्टर, उपाध्यक्ष राजीव रावत, मंजूर भाई बेकरी टेक्निकल एडवाइजर, अनिल भटनागर, वेद प्रकाश, सीनियर एडवाइजर अकरम खान, राशिद खान पठान, जॉइंट सेक्रेटरी अनीस सिद्दीकी, कमल यादव, कैलाश सिंह झाला, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर कैथवास, ग्राउंड इंचार्ज मदन रैकवार, राजू पंजाबी और अशोक नायडू कार्यकारिणी सदस्य रमेश बोरासी, मयंक कोठारी, सिद्धार्थ दलौर, शुभम पाल वॉल क्लब का कोच प्रदीप पारू को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।

इस अवसर पर यूनियन के कोषाध्यक्ष अध्यक्ष शैलेष तिवारी, SBF मेंबर पीयूष व्यास, यातायात शाखा के अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव हेमंत मिश्रा, डीजल शेड शाखा सचिव भूपेंद्र गुर्जर, सहायक सचिव जितेंद्र सोनी, सामान्य शाखा के संजय शुक्ला, नीरज सतीजा, महेंद्र सिंह राठौड़, एवं अन्य पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे। जानकारी यूनियन के मीडिया प्रभारी अशोक तिवारी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.