Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

शहर के कुछ पेट्रोल पंप बंद, तेल खत्म होने की अफवाह से अन्य पंपों पर लगी वाहनों की कतारें

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। ईरान-इजरायल के बीच दागे जा रहे बम व गोलों की आंच रतलाम तक आ पहुंची है। खाड़ी देशों की जंग ने शहर के तेल व गैस उपभोक्ताओं को परेशानी में डाल दिया हैं। पखवाड़े के अंतराल में अब तक उपभोक्ता गैस सिलेंडर की वेटिंग से जुझते आए। अब एक और झटका पेट्रोल व डीजल को लेकर लगा हैं।
हालांकि पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल डीजल ख़त्म होने की अफवाहें ही मानी गई। कुछ पंप भले ही बंद है। लेकिन अन्य पम्पों पर कतारों के बावजूद लोगों को तेल मिलता रहा।


दरअसल मंगलवार को शहर भर में अफवाह फैली तो शहर सहित जिले के सभी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने वालों की कतारें लग गई। शाम होते तो पंप पर स्थिति नियंत्रण से बाहर होने लगी। पंप पॉइंट पर आधे से एक घंटे तक उपभोक्ता अपनी टू व्हीलर लेकर कतार में खड़े बारी का इंतजार करते रहे। ऐसे माहौल को देखते हुए जिला प्रशासन ने कहा की चिंता की कोई बात है। जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद गोले ने अवगत कराया कि ऑयल कम्पनियों के पास जिले में 24 मार्च 2026 की स्थिति में पेट्रोल/डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध हैं!

Leave A Reply

Your email address will not be published.