
-जनता की आवाज बनेगे पत्रकार -राजेश जैन।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम शहर की स्थिति हाल बेहाल है। अधिकारी निष्क्रिय बने हुए है। नेताओं की समस्याओं पर चुप्पी है। ऐसी अव्यवस्थाओं के ख़िलाफ़ पत्रकार कलम को हथियार बनाए।
यह बात मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला इकाई की बैठक में प्रदेशिक संयोजक शरद जोशी ने कही। बैठक के दौरान सदस्यों को वार्षिक सदस्यता कार्ड वितरण किए गए। साथ ही शहर व जिले की जन समस्याओं को लेकर प्रस्ताव भी पारित किये गए।
जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने अध्यक्षता की व प्रदेश के पूर्व वरिष्ठ मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष ऑनलाइन सदस्यता के प्रदेशिक संयोजक शरद जोशी विशेष रुप से उपस्थित रहे।
बैठक मेँ सदस्यों ने रोष व्यक्त कर निंदा प्रस्ताव पारित किया कि शासकीय समितियों में पत्रकारों को शामिल नही किया जा रहा है। हाल ही में बनी जिला सलाहकार विकास समिति में केवल सतारुढ दल के नेताओं को ही लिया गया जो पहले ही कई पदों पर हैं। ऐसे ही रोगी कल्याण समिति व अन्य गठित समितियों की स्थिति है। जबकि सड़क सुरक्षा समिति सहित कई नागरिक सलाहकार समितियां गठित ही नही हुई है। जो पूरी तरह अफसरों के भरोसें है। यही कारण है, शहर की यातायात स्थिति बदहाल है। पुलिस ने यातायात को राम भरोसे छोड दिया है, आवारा कुतों से राहगीर परेशान है। कई घटनाएं हो रही है, अधिकारी जन समस्याओं पर आधारित वाट्सअप मैसेज नही देखते और नही समस्या प्रधान समाचारों को गंभीरता से लेते है। सारे शहर की स्थिति लावारिस है, खंडहर होता राजमहल भी अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। नगर निगम मनमाना टेक्स वसूल रही है। अधिकारियों को जैसे जन समस्याओं से वास्ता नही है। नेताओं की चुप्पी भी जनता जनार्दन में चर्चाओं में है। इन सब बातों को लेकर शीघ्र ही राष्ट्र पति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल मुख्यमंत्री को ध्यान आकर्षण पत्र भेजने का बैठक में निर्णय लिया गया।

जोशी ने इस अवसर पर कहा कि पत्रकार साथी जनता की आवाज बने। सभी क्षैत्रों में समस्याएं विकराल रुप ले रही है। लेनदेन का दौर बढ़ रहा है। अफसर मनमानी कर रहे है, जनता न्याय के लिए भटक रही। लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नही है। ऐसे में कलमकार ही उनकी आवाज बनें और अपनी कलम का उपयोग जनहित में करें। अंधभक्ति से समाज व देश का भला होने वाला नही। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के नेतृत्व में संघ निरन्तर पत्रकारों की एकजुटता के लिए काम कर रहा है। खरगोन में इस माह आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में कई मुद्दों पर चर्चा होगी।
राजेश जैन ने कहा कि शासकीय समितियों में पत्रकारों को शामिल न करना निंदनीय है, पूर्व सरकारों में हर जन सलाहकार समिति में पत्रकारों को प्रतिनिधित्व मिलता था। संघ अपने विधान के अनुसार पत्रकारों के साथ ही जनहित में अपनी कलम का उपयोग करेंगे। उन्होंने विस्तार से संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
वरिष्ठ पत्रकार गोविन्द उपाध्याय, प्रदेश संयुक्त सचिव भेरुलाल टांक, संभागीय महा सचिव विजय मीणा सहित कई सदस्यों ने विचार रखें।
बैठक में ये थे उपस्थित:- इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आरिफ कुरैशी, महासचिव दिनेश दवे, अजय शुक्ल, गोवर्धन चौहान, सुजीत उपाध्याय , सौरभ कोठारी, जलज शर्मा, किशोर जोशी, विनोद संघवी, दीपक चौरड़ीया, यशवंत राठौर, विवेक चौधरी, चैतन्य शर्मा, उत्तम शर्मा, मुबारक शेरानी, गुरजीत चावला, राजेश वासनवाल, समीर ख़ान, प्रह्लाद बारोदिया, विपिन त्रिवेदी, उपेंद्र पटोदिया, श्रीनाथ योगी, कर्णधीर बडगोत्या, सिकंदर पटेल,रवि माली, राजेश वैरागी, मुकेश गहलोत, दिलीप कर्णधार, दीपक जोशी ,सहित ग्रामीण क्षेत्र धराड़, नामली, सिमलावदा,आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित थे।
