Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

राजपूत महिला मंडल ने मनाया फ़ाग उत्सव, होली के पारंपरिक गीतों पर किया सामूहिक नृत्य

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। श्री राजपूत धर्मशाला भवन हाथीखाना स्थित महाराणा प्रताप सभागृह पर राजपूत महिला मंडल के तत्वाधान में फाग उत्सव का आयोजन किया गया। भजन गायक अरुण सोनी एवं मंडली द्वारा फाल्गुन के गीतों के साथ ही होली खेले नंदलाल बिरज में होली खेले नंदलाल…, हल्दीघाटी में समर लडयो वह चेतक वो सवार कटे वह महाराणा प्रताप कठे…। जैसे होली एवं फाग उत्सव के पारंपरिक गीतों पर महिलाओं द्वारा सामूहिक नृत्य किया गया। इसी के साथ श्री राजपूत नवयुवक मंडल रतलाम की मासिक बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी होली त्यौहार के अवसर पर राजपूत समाज की निकलने वाली राजपूत समाज की गैर चर्चा की गई। फैसला लिया गया कि समाजजन 2 मार्च को समाज के जिन परिवारों में गमी हुई है, वहां पर प्रातः 10:00 बजे रंग डालने जाएंगे। 3 मार्च मंगलवार घुलेडी पर्व के अवसर पर प्रातः 9:00 से समाज की गेर श्री राजपूत धर्मशाला भवन हाथी खाना रतलाम से निकाली जावेगी। जिन परिवारों में विवाह, बच्चों का जन्म, मांगलिक कार्य या गृह प्रवेश हुआ है। उन परिवारों के घर जाकर होली पर्व की बधाइयां प्रेषित की जावेगी। समाजजनों द्वारा होली पर गैर के अवसर पर केवल गुलाल व सूखे रंगों का ही का ही प्रयोग किया जाएगा। नगर भ्रमण के पश्चात सायं 6:00 बजे राजपूत धर्मशाला भवन हाथी खाना रतलाम पर गैर का विसर्जन किया जाएगा। यह जानकारी समाज के नरेंद्र सिंह सोलंकी व रेणु सोलंकी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.