Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

12 ओवर के सेमीफाइनल मैच में इंजीनियरिंग व जीआरपी की जीत

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पुरोहित ट्रॉफी का कल फाइनल मुकाबला इंजीनियरिंग एवं जीआरपी के मध्य
वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के पूर्व महामंत्री एवं ऑल इंडियन रेलवे मेंस फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष उमरावमल पुरोहित की स्मृति में प्रतिवर्ष अंतर विभागीय टूर्नामेंट में 27 फरवरी को उन्हें सुबह 11:00 बजे श्रद्धांजलि कार्यक्रम रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड पर रखा गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष यतेंद्र भारद्वाज, यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक की उपस्थिति में पुरोहित को श्रद्धांजलि दी गई।
सेमी फाइनल का पहला मुकाबला इलेक्ट्रिकल टी आर ओ एवं इंजीनियरिंग के मध्य खेला गया। टीम से मुलाकात करने के लिए अतिथियों ने टीम से परिचय किया और दोनों ही टीम को शुभकामनाएं दी। सेमीफाइनल मैच 12 ओवर का रखा गया। जिसमें इंजीनियरिंग विभाग ने चार रन से विजय हासिल की। मेन ऑफ द मैच अमित डायमंड रहे।
दूसरा सेमीफाइनल मैच जीआरपी एवं आर पी एफ मध्य रहा। टीम से परिचय करने के लिए मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी, यातायात शाखा सचिव हेमन्त मिश्रा, यांत्रिक शाखा सचिव कुलदीप सिंह चौहान ने टीम से मुलाकात कर दोनों ही टीम को शुभकामनाएं दी। जिसमें जीआरपी ने जीत हासिल की। में ऑफ द मैच राहुल राजपूत रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.