Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

केसरिया साफे के साथ शिवभक्तों का भ्रमण…. महाशिवरात्रि पर दौलत पहलवान के नेतृत्व में निकलेगी भव्य ‘सम्मान साफा वाहन रैली’

-​शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गढ़कैलाश मंदिर पहुंचेगी हजारों युवाओं की टोली।

न्यूज़ जंक्शन-18

​रतलाम। महाशिवरात्रि पर्व पर इस वर्ष भी शहर में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। जवाहर व्यायामशाला परिवार (अम्बर ग्रुप) द्वारा दौलत जाट पहलवान के नेतृत्व में आगामी 14 फरवरी, शनिवार को विशाल ‘सम्मान साफा (वाहन) रैली’ का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में हजारों की संख्या में युवा पारंपरिक साफा पहनकर शिरकत करेंगे। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गढ़ कैलाश मंदिर पहुंचेगी। वहां महाआरती के बाद महापप्रसादीवितरित की जाएगी।

साफा बांधने जुटेंगे 20 से अधिक उस्ताद- आयोजन की शुरुआत शनिवार प्रातः 10 बजे जवाहर व्यायामशाला परिसर से होगी। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए क्षेत्र के तकरीबन 20 से अधिक अनुभवी साफा बांधने वाले उस्ताद मौजूद रहेंगे, जो कार्यक्रम स्थल पर ही युवाओं के सिर पर पारंपरिक साफा सजाएंगे।

इन मार्गों से गुजरेगी रैली- ​व्यायामशाला परिसर से प्रारंभ होकर यह वाहन रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का भ्रमण करेगी, जिनमें ​सैलाना बस स्टैंड एवं शहर सराय, धानमंडी और नाहरपुरा , डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घासबाजार, चांदनी चौक और त्रिपोलिया गेट से होकर ​रैली का समापन प्राचीन श्री गढ़कैलाश महादेव मंदिर पर होगा। जहाँ भगवान भोलेनाथ का विशेष अभिषेक और महाआरती की जाएगी। तत्पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसादी का वितरण होगा।

युवाओं और धर्मप्रेमी जनता से अपील-​ जवाहर व्यायामशाला के संचालक दौलत पहलवान, सूरज पहलवान, अम्बर पहलवान, अभिषेक पहलवान, वैभव पहलवान, मयंक पहलवान, गौरव पहलवान एवं अमन पहलवान ने संयुक्त रूप से शहर की धर्मप्रेमी जनता और युवाओं से आह्वान किया है कि वे अपने इष्टमित्रों सहित बड़ी संख्या में इस आयोजन में सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाएं और रैली को सफल बनाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.