Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

शहर में अमल, हाइवे पर नार्मल…. हेलमेट अभियान में चालानी कार्रवाई का अतार्किक मापदंड, सुरक्षा उपायों पर सवाल

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। ट्रैफिक पुलिस द्वारा गुरुवार को हेलमेट नहीं लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत अपने ही पुलिसकर्मियों से करने का बाद दायरा शहरवासियों तक बढ़ेगा। लेकिन हाइवे पर हेलमेट की अनिवार्यता व सख्ती पर अमल नहीं होने से सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े होने लगे है। अवेर्नेस व सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों का कहना है कि शहर के साथ तेज गति वाले मार्ग हाइवे पर हेलमेट अनिवार्यता की कार्रवाई में तेजी लाई जाए।
बता दें कि यातायात विभाग द्वारा गुरुवार को अभियान की शुरुआत एसपी दफ्तर के सामने खड़े होकर की थी। ट्रैफिक पुलिस ने सुबह-शाम 18 पुलिसकर्मियों के चालान काटे। साथ ही हेलमेट लगाने की समझाइश भी दी। जिनके चालान काटे गए उनमें आरक्षक से लेकर एएसआई तक शामिल हैं। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने 2 पहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट लगाना अनिवार्य किया गया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने भी इसके लिए आदेश निकाले हैं। इस मामले में संस्थाओं के प्रबुध्द लोगों ने सुरक्षा के लिहाज से अपने पृथक तर्क रखे है।

शहर में और गड़बड़ाएंगे चालक:- मामले में आरटीओ एजेंट संजय उपाध्याय का कहना है कि हेलमेट की स्थाई रूप से अनिवार्यता जरूरी है। क्योंकि दुर्घटनाओं में हेड इंज्युरी से मौत के आंकड़ों का प्रतिशत हर साल बढ़ने लगा है। वहीं डीआरयूसीसी मेंबर अनिल उपाध्याय का तर्क है कि हेलमेट अभियान को शहर से ज्यादा हाइवे पर प्रभावी किया जाए। हाइवे पर 70 से 80 की गति से दोपहिया वाहन चलाए जा रहे है। इस दौरान दुर्घटनाओं का अंदेशा ज्यादा रहता है। शहर में हेलमेट लगे होने से ट्रैफिक में चालक अपने दो पहिया वाहन चलाने में अगल- बगल से गड़बड़ाएंगे। गर्मी का मौसम आने वाला है। बीपी शुगर वाले लोगों को परेशानी बढ़ सकती है। शहर में वाहनों की गति भी धीमी रहती है। इसलिए विभाग को हाइवे पर चालकों को अनिवार्यता से हेलमेट लगाने को प्रेरित करने सामाजिक संस्थाओं को भी आगे आना जरूरी है।

आज भी कार्रवाई जारी:- एसपी अमित कुमार के निर्देश पर ट्रैफिक डीएसपी ने गुरुवार को कार्रवाई की शुरुआत अपने ही पुलिसकर्मियों से की थी। एसपी कार्यालय के बाहर बिना हेलमेट बाइक पर आए पुलिसकर्मियों को रोका और चालान काटा। ट्रैफिक डीएसपी आनंद स्वरूप सोनी ने उन्हें समझाया कि चालानी कार्रवाई को लेकर हमेशा सवाल उठते हैं कि पुलिस खुद अपने कर्मचारियों का चालान नहीं काटती है। इसलिए इस बार कार्रवाई की शुरुआत पुलिसकर्मियों से की गई है। बिना हेलमेट आए 18 पुलिसकर्मियों का 500-500 रुपए का चालान काटा गया।।इसमें आरक्षक से लेकर एएसआई तक शामिल रहे। यह कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रहेगी।

इन पुलिसकर्मियों के बनाए चालान:- जिन पुलिसकर्मियों पर चालानी कार्रवाई की गई। उनमें जितेंद्र पिता इंदरसिंह, मंसूर पिता मेहमूद खां, कृष्ण कुमार पिता रूपाजी, टीना पिता श्रवण, अनिता पिता मनोजसिंह, लालचंद पिता शांतिलाल पाटीदार, शिवकुमार पिता रमेशचंद्र, विक्रम पिता मांगीलाल सोनगरा, मनोज पिता गोविंदसिंह, मुकेश पिता उदयसिंह, वसीम खान पिता निजामुद्दीन, संजय पिता शिवरामसिंह, राजेश पिता प्रद्युम्न, राजेश पिता गंगाप्रसाद, अभिषेक पिता बाबूदास सभी निवासी रतलाम, राजेश पिता वागु देवड़ा निवासी रत्तागढ़‌खेड़ा, मगनलाल पिता नारायण व कमेश पिता रशिया दोनों निवासी झाबुआ शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.