Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

राष्ट्रव्यापी हड़ताल में गूंजे विरोध के सुर….विभिन्न संगठनों के 600 लोग हुए लामबंद, गलत नीतियों के खिलाफ की नारेबाज़ी

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। श्रम संगठनों की संयुक्त समिति के तत्वाधान में 12 फरवरी 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के अंतर्गत प्रेस क्लब पर सभा हुई। इस हड़ताल में विभिन्न संगठनों के 600 से ज्यादा साथी हड़ताल शामिल हुए।
हड़ताल में मुख्य रूप से 4 श्रम संहिताओं को खत्म करने, नौकरी की हायर एंड फायर नीति का विरोध, हड़ताल के अधिकार बहाल करने और न्यूनतम वेतन लागू करने और सेल्स प्रमोशन एक्ट 1976 को बहाल करने जैसे मुद्दे मुख्य रूप से शामिल हैं।
सभा स्थल का नाम कामरेड अश्विनी शर्मा हाल रखा गया। संयुक्त समिति के अध्यक्ष आईएल पुरोहित ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार निरंतर कॉरपोरेट को फायदा पहुंचाने हेतु श्रम कानून में बदलाव कर रही है। मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के राज्य सचिव अभिषेक जैन ने दवा एवं चिकित्सा उपकरणों पर 0% जीएसटी,एसपी एक्ट 1976 को लागू करने और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का दुरुपयोग रोकने की मांग की।
सभा को सीटू के मांगीलाल नागवत, प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन के कीर्ति शर्मा, आंगनवाड़ी एकता यूनियन की कृष्णा सोनगरा, आशा उषा एकता यूनियन की मीनाक्षी गौड, जनवादी लेखक संघ के रणजीत सिंह राठौड़, जनवादी महिला संघ की गीता राठौर, बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन के नरेंद्र जोशी, आरएमएस से भारत राठौड़, आयकर कर्मचारी महासंघ के शांतिलाल शर्मा एवं मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के सह सचिव अविनाश पोरवाल ने संबोधित किया।

संचालन यूनियन के सचिव निखिल मिश्रा ने एवं आभार प्रदर्शन शाखा के उपाध्यक्ष रशिद खान ने किया।
सभा के बाद श्रम संगठनों की संयुक्त समिति के तत्वाधान में नारेबाजी कर सभी संगठनों के ज्ञापन को प्रधानमंत्री के नाम पर ज्ञापन तहसीलदार पांडे को दिया गया। वाचन विनय दुबे ने किया।
बैठक में चिंटू कुमार,दीपक पांचाल, स्नेहिल मोघे, राकेश मालवीय, गोपाल चौहान, सचिन तिवारी, सुधीर चौधरी, विजय, श्यामलाल एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.