Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

जब पंडित ने दूल्हा-दुल्हन को दिलवाया आठवां वचन…अमेरिका में रहकर भी सनातन व भारतीय परंपरा का पालन करेंगे

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम शहर में एक अनोखी शादी भारतीय संस्कृति रक्षण की मिसाल व पर्यावरण संरक्षण की नजीर बनी। शादी के फेरों के वक्त पंडित ने दूल्हा-दुल्हन को सात के बजाय आठ वचन दिलवाए। पंडित ने जोड़े से शब्दशः कहलवाया कि वे विदेश में रहते भी भारतीय सनातन परंपरा का निर्वाह करेंगे। बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम भी करेंगे।

दरअसल शादी का ऐसा अनूठा उदाहरण धनोतिया परिवार में देखने को मिला। अमूमन विवाह प्रसंग पर पंडित द्वारा दूल्हा-दुल्हन को 7 वचन स्वीकार करवाए जाते हैं। इस शादी में आठवां वचन भी दिलवाया गया। बरबड़ रोड स्थित मैरिज गार्डन में शास्त्री नगर निवासी विजय धनोतिया के सुपुत्र शुभम धनोतिया का विवाह उज्जैन निवासी विमल कुमार दानगढ़ की सुपुत्री हर्षिता डबकरा से हुआ। शुभम पिछले 7 सालों से अमेरिका में अमेजॉन कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर कार्यरत है। फेरों की रस्म पंडित तरुण द्विवेदी ने पूरी करवाई। उन्होंने दूल्हा-दुल्हन को आठवां वचन स्वीकार करवाते हुए कहलवाया कि अमेरिका में रहकर भी सत्य सनातन भारतीय परंपरा व धर्म का पालन करते रहेंगे। वहां अपनी मातृभूमि से प्रेम रखते हुए उसका सम्मान बनाए रखेंगे।

कन्यादान में भेट किया पौधा:- इस दौरान दुल्हन को कन्यादान में वंदना पोरवाल, कोपल पोरवाल झा, चेतना व्यास, रेणु अरोरा, नीलिमा उपाध्याय, वैशाली बोरगांवकर व राकेश पोरवाल ने पौधा भेंट किया। शपथ दिलवाई कि वे प्रतिवर्ष कम से कम पांच पौधे रोपेंगे। बल्कि उनकी देखभाल करेंगे। कहीं भी वृक्ष नहीं कटने देंगे। पेड़ पौधों की आजीवन सुरक्षा करेंगे। इस दौरान रमेशचंद्र दानगढ़, नरसिंहलाल मंडवारिया, संतोष चौधरी, सावित्री पोरवाल, राजेश मोदी, गोपाल कृष्ण सोढाणी, अजय उपाध्याय, प्रमोद व्यास, प्रमोद रुनवाल, नितिन बोरगांवकर, आशीष अवस्थी, राजेश अरोड़ा, अतुल मित्तल, हरीश करनानी, डॉ नरेंद्र कुमार गुप्ता, नरेंद्र शर्मा, सुनील पोरवाल सहित नागरिक मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.