नहीं माने तो अब जंगी प्रदर्शन….बिजली पेंशनर्स का हल्लाबोल, मांग की गई-केंद्र सरकार द्वारा जारी तिथि से मंहगाई राहत दें
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। बिजली विभाग के पेंशनर्स को केंद्र सरकार द्वारा जारी तिथि से मंहगाई राहत दी जाएं। ऐसा नहीं किया गया तो अगले चरण में भोपाल स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
मध्यप्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर पेंशनर्स हितों की अनदेखी के चलते 11 फरवरी 26 को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें पेंशनर्स ने नारेबाज़ी कर अपनी मांगों को लेकर चेतावनी दी गई।
अध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि पेंशनर्स पर हो रहे निरंतर आर्थिक कुठाराघात किया जा रहा है। मध्यप्रदेश शासन एवं विद्युत कंपनियों के मनमानीपूर्ण रवैए के खिलाफ शहर संभाग रतलाम प्रांगण में एक दिवसीय धरना आयोजित किया। जिसमें मातृ शक्ति के साथ ही अनेक पेंशनर्स साथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
धरने में विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन रतलाम के सदस्यों के साथ ही मध्यप्रदेश शासन के प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन श्याम जोशी ग्रुप के पदाधिकारियों ने भी धरने एवं मांगो का समर्थन करते हुए अपनी बात दृढ़ता से व्यक्त की।
प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन श्याम जोशी ग्रुप रतलाम के अध्यक्ष राजेश व्यास एवं एमके व्यास, आईटीआई सहित विद्युत मंडल के कमलेश दुबे, राहुल उपाध्याय, एसडी कुशवाह, एसएन जोशी, जेपी भट्ट उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष अनिल तिवारी उपस्थित रहे। इन्होंने अपने उद्बोधन में पेंशनर्स को शासकीय ट्रेज़री के माध्यम से पेंशन की गारंटी तथा केंद्र सरकार द्वारा जारी तिथि से मंहगाई राहत का भुगतान किए जाने की मांग की गई।
पेंशनर्स द्वारा शासन की नीतियों के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त करते हुए अपनी मांगों को पूरी करने की बात रखी गई। मांगे पूरी नहीं होने पर आगामी दिनों में भोपाल में जंगी विरोध प्रदर्शन का भी चेतावनी भरा एलान किया है।
