Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ...

सैलाना की शांत फ़िजा में आक्रोश का सैलाब….मोहर्रम के जुलूस में करतब दिखाना पड़ा भारी, हिंदू राष्ट्र के जले बैनर से उपजा आक्रोश

-पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया प्रकरण।

न्यूज़ जंक्शन-18

तलाम। रतलाम जिले के सैलाना नगर में मोहर्रम के जुलूस से उपजे तनाव से बवाल खड़ा हो गया। रविवार रात जुलूस में करतब दिखाने के दौरान हिंदू राष्ट्र का बैनर जलाने का मामले ने तूल पकड़ लिया। वीडियो वायरल होने पर इलाके में तनाव फैल गया। इसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर दिया। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को बाजार बंद हो गए। घटनास्थल पर हिंदूवादियों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। घटना को देखने पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मामले में चार आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया गया। रहवासियों का कहना है कि हमेशा शांत रहे नगर में कभी ऐसा माहौल निर्मित नहीं हुआ।

जानकारी के मुताबिक मोहर्रम के जुलूस के दौरान मस्जिद चौराहा पर मुंह से आग निकालने का करतब कर रहे थे। ऊपर हिंदू राष्ट्र लिखे एक बैनर लगा था। जुलूस में शामिल एक व्यक्ति मुंह में केरोसिन लिए बैनर की ओर आग निकालता है। यह आग बैनर के निचले हिस्से में लग गई।

इधर, करतब का वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। मौके पर जमा भीड़ ने जले हुए बैनर के नीचे सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया।

संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि यह कृत्य जानबूझकर किया गया। यह भगवा ध्वज व हिंदू राष्ट्र के प्रतीक का अपमान है। इसको लेकर स्थानीय हिंदू समाज में आक्रोश व्याप्त है।

हिंदू संगठनों द्वारा सोमवार सुबह सैलाना थाने का घेराव कर नारेबाजी की गई। उनके मुताबिक यह धर्म विशेष के असामाजिक तत्वों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से किया गया कृत्य है। जिससे शांति और सौहार्द को ठेस पहुंची है। उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। शिकायत मिलने व मामले में विहिप पदाधिकारियों के पहुंचने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

सैलाना में मोहर्रम जुलूस के वायरल वीडियो से उपजे तनाव पर विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारी विभाग संयोजक वीनू शर्मा, जिला मंत्री गौरव शर्मा, जिला संयोजक मुकेश व्यास, सहसंयोजक आशु टॉक, सह सयोजक मुन्नू कुशवाहा, धर्मप्रसार प्रमुख बबला गुर्जर, जिला सह बल उपासना प्रमुख महेश राव, प्रचार-पसार प्रमुख मोंटी जायसवाल, विद्यार्थी प्रमुख मोनू मराठा, सह विद्यार्थी प्रमुख कृष्णा भामा, गोरक्षा प्रमुख दीपक प्रजापत, सह गो रक्षा प्रमुख गनी शक्तावत, जिला सुरक्षा प्रमुख नक्श परासिया, सैलाना प्रखंड सहित बजरंग दल कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.