Logo
ब्रेकिंग
धीमी जांच के 18 दिन, ये कैसी जवाबदेही?... रेल हादसे में दो कर्मचारियों की मौत के बाद भी प्राथमिक कार... माँ की स्मृति में पाँचाल परिवार की अनूठी पहल, पौधारोपण के साथ समाजसेवा का संदेश, पौधे, कपड़े के बैग ... रतलाम मंडल के मंगल महुडी-जैकोट सेक्शन में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, डाउन मुख्य लाइन प्रभावित ​रावटी नगर में धर्मांतरण की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई, मकान में मिले 50 से अधिक आदिवासी महिला-पुरु... ​रतलाम रेलवे क्रॉसिंग गेट क्रमांक 190 हादसे के बाद निजी गेटमैनों के वेतन पर संकट, पिछले 3 महीनों से ... रतलाम में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 8-लेन हाईवे पर नाकाबंदी, ग्रामीण इलाकों में छापेमारी कर 1.71 ला... बिजली बिल बकाया: रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग ने ही काटा रेलवे बास्केटबॉल ग्राउंड का कनेक्शन, अंधेरे मे... स्व. श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को श्रद्धांजलि....विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर बोले- माता के... ​यह ऐसा आयोजन, जहां चार पीढ़ियां बनीं साक्षी... रतलाम में भव्य 'संस्कार शिरोमणि सम्मान समारोह' निःशुल्क पार्किंग के लिए प्रयास....डीआरएम से परिषद पदाधिकारी बोले- सर, बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाए, स्...

सैलाना की शांत फ़िजा में आक्रोश का सैलाब….मोहर्रम के जुलूस में करतब दिखाना पड़ा भारी, हिंदू राष्ट्र के जले बैनर से उपजा आक्रोश

-पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया प्रकरण।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रतलाम जिले के सैलाना नगर में मोहर्रम के जुलूस से उपजे तनाव से बवाल खड़ा हो गया। रविवार रात जुलूस में करतब दिखाने के दौरान हिंदू राष्ट्र का बैनर जलाने का मामले ने तूल पकड़ लिया। वीडियो वायरल होने पर इलाके में तनाव फैल गया। इसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर दिया। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को बाजार बंद हो गए। घटनास्थल पर हिंदूवादियों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। घटना को देखने पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मामले में चार आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया गया। रहवासियों का कहना है कि हमेशा शांत रहे नगर में कभी ऐसा माहौल निर्मित नहीं हुआ।

जानकारी के मुताबिक मोहर्रम के जुलूस के दौरान मस्जिद चौराहा पर मुंह से आग निकालने का करतब कर रहे थे। ऊपर हिंदू राष्ट्र लिखे एक बैनर लगा था। जुलूस में शामिल एक व्यक्ति मुंह में केरोसिन लिए बैनर की ओर आग निकालता है। यह आग बैनर के निचले हिस्से में लग गई।

इधर, करतब का वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। मौके पर जमा भीड़ ने जले हुए बैनर के नीचे सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया।

संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि यह कृत्य जानबूझकर किया गया। यह भगवा ध्वज व हिंदू राष्ट्र के प्रतीक का अपमान है। इसको लेकर स्थानीय हिंदू समाज में आक्रोश व्याप्त है।

हिंदू संगठनों द्वारा सोमवार सुबह सैलाना थाने का घेराव कर नारेबाजी की गई। उनके मुताबिक यह धर्म विशेष के असामाजिक तत्वों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से किया गया कृत्य है। जिससे शांति और सौहार्द को ठेस पहुंची है। उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। शिकायत मिलने व मामले में विहिप पदाधिकारियों के पहुंचने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

सैलाना में मोहर्रम जुलूस के वायरल वीडियो से उपजे तनाव पर विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारी विभाग संयोजक वीनू शर्मा, जिला मंत्री गौरव शर्मा, जिला संयोजक मुकेश व्यास, सहसंयोजक आशु टॉक, सह सयोजक मुन्नू कुशवाहा, धर्मप्रसार प्रमुख बबला गुर्जर, जिला सह बल उपासना प्रमुख महेश राव, प्रचार-पसार प्रमुख मोंटी जायसवाल, विद्यार्थी प्रमुख मोनू मराठा, सह विद्यार्थी प्रमुख कृष्णा भामा, गोरक्षा प्रमुख दीपक प्रजापत, सह गो रक्षा प्रमुख गनी शक्तावत, जिला सुरक्षा प्रमुख नक्श परासिया, सैलाना प्रखंड सहित बजरंग दल कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.