Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ...

दुष्कर्म की एफआईआर… डीआरएम ऑफिस के ड्राइंग सेक्शन में कार्यरत आरोपी रेलवे ट्रैकमैन के खिलाफ मामला

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। महिला के साथ रैप के मामले में पुलिस ने रेलवे ट्रैकमैन अजहर खान के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है। रेलवे ट्रैकमैन अजहर डीआरएम ऑफिस के ड्राइंग सेक्शन में कार्यरत है। आरोपी अजहर खान को लेकर महिला के परिजनों ने सूचना स्टेशन रोड पुलिस थाना पर दी। इसके बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
सूत्रों के मुताबिक आरोपी अजहर कुछ साल पहले बड़ौदा से तबादला होकर रतलाम आया था। इसके बारे में जानकारी निकलकर आई हैं कि रतलाम में महिलाओं से संपर्क कर उनसे मेलजोल बढ़ाने तथा उन्हें अपने जाल में फंसाने में यह माहिर है।
पिछले दिनों इस मामले में पुलिस ने इसके खिलाफ सामान्य धारा में प्रकरण दर्ज किया था। लेकिन महिला तथा परिजनों की शिकायत पर पुलिस थाना स्टेशन रोड में इसके खिलाफ धारा 64 व 351 (3) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी अजहर सीनियर सेक्शन इंजीनियरिंग पीवे (नॉर्थ) के अधीन कार्यरत है। लेकिन इसे डीआरएम ऑफिस के ड्राइंग सेक्शन में नियुक्त कर रखा था। यह भी बड़ा सवाल है।

डेढ़ साल पहले लगा नौकरी पर

रेलवे सूत्रों के मुताबिक आरोपी अजहर करीब डेढ़ साल पहले रेलवे में लगा था। इसने नर्सिंग की ट्रेनिंग भी की हैं। इसलिए कोविड के दौरान इसे रतलाम स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग सेवा के लिए नियुक्त किया था। उस दौरान यह महिला के संपर्क में आया था। 30 जून को भी स्टेशन रोड थाने पर इसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। बाद में  परिजनों ने इसे समझाईश दी थी, लेकिन इसका इस पर कोई असर नहीं हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.