न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। महिला के साथ रैप के मामले में पुलिस ने रेलवे ट्रैकमैन अजहर खान के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है। रेलवे ट्रैकमैन अजहर डीआरएम ऑफिस के ड्राइंग सेक्शन में कार्यरत है। आरोपी अजहर खान को लेकर महिला के परिजनों ने सूचना स्टेशन रोड पुलिस थाना पर दी। इसके बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
सूत्रों के मुताबिक आरोपी अजहर कुछ साल पहले बड़ौदा से तबादला होकर रतलाम आया था। इसके बारे में जानकारी निकलकर आई हैं कि रतलाम में महिलाओं से संपर्क कर उनसे मेलजोल बढ़ाने तथा उन्हें अपने जाल में फंसाने में यह माहिर है।
पिछले दिनों इस मामले में पुलिस ने इसके खिलाफ सामान्य धारा में प्रकरण दर्ज किया था। लेकिन महिला तथा परिजनों की शिकायत पर पुलिस थाना स्टेशन रोड में इसके खिलाफ धारा 64 व 351 (3) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी अजहर सीनियर सेक्शन इंजीनियरिंग पीवे (नॉर्थ) के अधीन कार्यरत है। लेकिन इसे डीआरएम ऑफिस के ड्राइंग सेक्शन में नियुक्त कर रखा था। यह भी बड़ा सवाल है।
डेढ़ साल पहले लगा नौकरी पर
रेलवे सूत्रों के मुताबिक आरोपी अजहर करीब डेढ़ साल पहले रेलवे में लगा था। इसने नर्सिंग की ट्रेनिंग भी की हैं। इसलिए कोविड के दौरान इसे रतलाम स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग सेवा के लिए नियुक्त किया था। उस दौरान यह महिला के संपर्क में आया था। 30 जून को भी स्टेशन रोड थाने पर इसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। बाद में परिजनों ने इसे समझाईश दी थी, लेकिन इसका इस पर कोई असर नहीं हुआ।
