Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

महिला शक्ति को मिले पॉवर…. मिली जिम्‍मेदारी, अब सलाह देगी और बेबाक़ी से बोलेगी भी

-वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज रतलाम मंडल की एकदिवसीय बैठक संपन्न
न्‍यूज जंक्‍शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन में अब महिला शक्ति को पॉवर सहित अन्‍य जिम्‍मेदारियां मिली है। ऐसे में वह मिटिंगों सहित संगठनात्‍मक मामलों में सलाह देगी। बल्कि बेबाकी से अपना पक्ष भी रखेगी। दरअसल यूनियन रतलाम मंडल की 4 जुलाई को संस्‍था कार्यालय में बैठक हुई। इसमे आला पदाधिकारियों ने रतलाम की छह शाखाओं के पदाधिकारी से अपनी-अपनी शाखाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बात की गई। युवाओं को आगे आने का संकल्प लिया गया। मंडल की महिलाओं के युवा महिला समिति पद एवं इलेक्ट्रिकल शाखा सचिव के पद रिक्त थे। इस पर सभी की सर्व सहमति से महिला समिति के अध्यक्ष पद पर रेणुका पोद्दार, सचिव पद पर कांता तिवारी, अंतिम बाला गर्ग को महिला समिति का पर्यवेक्षक एवं सलाहकार बनाया गया। महिला युवा समिति अध्यक्ष इंदु महेश्वरी, सचिव नमिता कुमायू, उपाध्यक्ष अनीता वर्मा, नेहा बामनिया के अलावा 15 महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई। यह प्रक्रिया मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडे, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक, मंडल कोषाध्यक्ष शैलष तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष हरीश चांदवानी, महिला जोनल कन्वीनर शबाना शेख की मौजूदगी में यह प्रकिया की गई।

इसी तरह शाखा अध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा, सचिव हरेंद्र यादव, उपाध्यक्ष ईश्वर लाल, तिलक कैथवास, प्रमोद कुमार, मनीष शर्मा, मुनिराज मीणा को सर्व सहमति से नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर यातायात शाखा अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव हेमंत मिश्रा, अध्यक्ष यांत्रिक शाखा सचिव कुलदीप सिंह चौहान, डीजल शाखा सचिव भूपेंद्र गुर्जर, अध्यक्ष भूपेंद्र मकवाना, मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी, अध्यक्ष पल्लव उपाध्याय, सामान्य शाखा सचिव पंकज पवार, सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट के कोषाध्यक्ष कपिल गुर्जरख्‍ जूनियर रेलवे इंस्टिट्यूट के सचिव आशीष यादव के अलावा 150 से अधिक रतलाम की शाखा के पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.