जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालिकाओं ने फहराया जीत का परचम, कश्मीर पवार विजेता व अवनी सांखला उपविजेता रही

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम मंडल खेलकूद संघ एवं रतलाम जिला बैडमिंटन संघ के संयुक्त द्वारा जिला स्तरीय अंडर 11, अंडर 13, अंडर 15, 17 व 19 उम्र वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के बैडमिंटन प्रतियोगिता 27 जून से 29 जून तक आयोजित की गई। 29 जून को सभी वर्गों के फाइनल मुकाबला खेले गए। जिसमें अंडर 11 बालिका वर्ग में विजेता काशवी पवार व उपविजेता अवनी सांखला रही। अंडर 13 की विजेता काशवी पवार व उपविजेता कर सिंह तंवर रही। अंडर 15 गर्ल्स में विजेता काशवी पवार व उपविजेता करा सिंह तंवर रही। अंडर 19 गर्ल्स में विजेता प्रचिती गिरा व उपविजेता सिद्धि सांखला रही।

बालक वर्ग अंडर 11 में अनिल अनिरुद्ध कटोरा विजेता व उपविजेता अखिल कुरैशी रही। अंडर 13 में विजेता हाउजर शाह जावरा व उपविजेता अन्य पांडे रहे। अंडर 15 वर्ग में विजेता रेहान खान जावरा व उपविजेता आदित्य कटोरा रहे। अंडर 17 में विजेता रेहान खान जावरा व उपविजेता वरण्यम व्यास रहे। अंडर 19 वर्ग में विजेता वर्णन व्यास व उपविजेता विराट सांखला रहे। इस अवसर पर रतलाम मंडल खेलकूद संघ अध्यक्ष एवं डीआरएम डॉ. अश्विनी कुमार, एडीआरएम अक्षय कुमार, सीनियर डीईएन कोऑर्डिनेशन पीयूष पांडे, दीपक सांखला आदि अतिथि उपस्थित थे। खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट और ट्रॉफी प्रदान की गई। रतलाम जिला बैडमिंटन संघ के सचिव एवं मुख्य कल्याण निरीक्षक खेलकूद हरीश चांदवानी ने बताया कि सभी वर्गों में 80 प्रतियोगियों ने भाग लिया। जिला बैडमिंटन संघ के अशोक पोरवाल, महेंद्र पटवा, बिम्पी छाबड़ा, रमेश पीपाड़ा, अनिल भटनागर ने सहयोग दिया। मनोज लालवानी, सुमित कटियार, संभव सांखला दिशु आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
