Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ...

राजा रघुवंशी हत्याकांड का ‘रतलाम कनेक्शन’….शिलांग पुलिस पहुंची रतलाम, सोनम का ‘बक्सा’ खोलेगा राज

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड का रतलाम कनेक्शन भी सामने आया है। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स सिलोम जेम्स ने हत्याकांड के बाद रतलाम में आभूषण बेचे थे। इस मामले में शिलांग पुलिस और इंदौर SIT (विशेष जांच दल) की संयुक्त टीम मुख्य आरोपी सिलोम जेम्स और दो युवतियों को लेकर रतलाम पहुंची। टीम ने शहर की मांगलमूर्ति कॉलोनी स्थित मनोज गुप्ता के निवास पर दबिश दी। गोपनीय तरिके से पुलिस ने गहन तलाशी अभियान चलाया।
पुलिस को सुराग मिला था कि मुख्य आरोपी सिलोम जेम्स ने हत्याकांड के बाद रतलाम में कुछ आभूषण बेचे थे। इसके आधार पर रतलाम में जांच की गई। एसआईटी टीम को हत्याकांड से जुड़े गहनों और अन्य सबूतों की तलाश है।

सिलोम जेम्स का अंतरजातीय विवाह, ससुराल मंगलमूर्ति कॉलोनी:- जानकारी निकलकर आई हैं कि सिलोम जेम्स का अंतरजातीय विवाह हुआ है। इसका ससुराल मंगलमूर्ति कॉलोनी में है। इसलिए तलाशी अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सिलोम जेम्स की पत्नी के रतलाम स्थित मायके यानी उसके ससुराल में भी जांच की। स्थानीय पुलिस भी इस पूरी कार्रवाई में शिलांग और इंदौर पुलिस की टीम की मदद कर रही है। उम्मीद है कि इस कार्रवाई से राजा रघुवंशी हत्याकांड में और भी अहम खुलासे होंगे।

सोनम का बक्सा छिपाने के लगे हैं आरोप:- सिलोम जेम्स पर सोनम का बक्सा छिपाने का आरोप है। जेम्स पर राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी और मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी का बैग छिपाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि सोनम ने यह बैग इंदौर के देवास नाका क्षेत्र के एक फ्लैट में छिपाया था। जानकारी के अनुसार, सिलोम जेम्स ने इंदौर के हीरा बाग कॉलोनी में एक बिल्डिंग किराए पर ली थी। जहां सोनम रुकी थी और उसने घटना के बाद अपने साथ लाए गए आभूषण और अन्य सामान वहीं रखा था। पुलिस ने इस बिल्डिंग के सुरक्षा गार्ड को भी गिरफ्तार किया है।

हत्याकांड को लेकर सिलसिलेवार घटनाक्रम:-

-राजा रघुवंशी का समृद्ध परिवार ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़ा है। उसकी सोनम से शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए थे
23 मई को राजा व सोनम के लापता होने की सामने आई खबरें राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित होने लगी।
-खोजबीन के बाद 2 जून को राजा रघुवंशी का क्षत-विक्षत शव एक झरने के पास एक गहरी खाई में मिला।
-प्रथम दृस्टिया मामले में खुलासा हुआ कि राजा रघुवंशी की 23 मई को साजिशन हत्या कर दी गई।
-इस हत्याकांड में पत्नी सोनम, उसके प्रेमी राज कुशवाह और कुशवाह के तीन दोस्तों- विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को गिरफ्तार किया गया।
-हत्याकांड में कई अन्य गिरफ्तारियां हुई हैं, जिनमें प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स और ब्लिडिंग के सुरक्षा गार्ड को भी गिरफ्तार किया।
-सोनम ने 8 जून को देर रात उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। जबकि कुशवाह सहित चार अन्य आरोपियों को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.