-तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का डीआरएम की मौजूदगी में शुभारंभ।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। बैडमिंटन में रतलाम सहित जिले के खिलाड़ियों को ऊंचाइयां मिले। इन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल हो। इसके लिए रतलाम मंडल खेलकूद संघ व जिला बैडमिंटन संघ ने संयुक्त बीड़ा उठाया है। इसके चलते तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर 11 से लेकर 13, 15, 17 व 19 वर्ष की बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया है। शुभारंभ 27 जून को डीआरएम ऑफिस ऑफिसर्स क्लब के बैडमिंटन कोर्ट में डीआरएम अश्विन कुमार की मौजूदगी में हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल 29 जून को खेले जाएंगे।
पहले दिन बालिकाओं ने चुस्ती-स्फूर्ति दिखाते हुए अपने मुकाबले जीते। शनिवार को बालक वर्ग के मैच शुरू होंगे।

शुभारंभ पर रतलाम मंडल खेल कूद संघ के सचिव अंकित सोमानी व विशेष अतिथि के रूप में सीनियर डीपीओ श्रीमती अरिमा भटनागर भी मौजूद रही। इस अवसर पर रतलाम जिला बैडमिंटन संघ के सचिव हरीश चंदवानी, रमेश पिपाड़ा, विजय मालवीय, मनोज लालवानी, अनिल भटनागर, संजय घोड़ावत, सुमित कटियार, संभव सांखला, अमिया पँवार और कायरा ने अतिथियों का कुछ फूलों से स्वागत किया। सभी अतिथियों ने भी खिलाड़ियों का स्वागत किया। अपने संबोधन में इन्होंने खेल भावना से बेहतर प्रदर्शन करने की टिप्स भी दिए।
पहले दिन अंडर 11 बालिका के मुकाबले हुए हैं। जिसमें काशवी विजेता रही। बालकों के सभी वर्गों के मैच शनिवार दोपहर 2 बजे प्रारंभ होंगे।
