-पूर्व अध्यक्ष अशोक पोरवाल ने प्राधिकरण की लचर आर्थिक स्थिति पर मंत्री से की थी मांग।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर विकास में अग्रणी भूमिका निभाने वाले रतलाम विकास प्राधिकरण की लचर आर्थिक स्थिति को ऋण राशि का ऑक्सीजन मिला है। पूर्व आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल की मांग पर नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी ऋण राशि देने की स्वीकृति दी है।
वर्तमान में आर्थिक संकट के चलते प्राधिकरण ट्रांसपोर्ट नगर योजना तथा शहर विस्तारीकरण योजनान्तर्गत रकबा 70.16 हेक्टर अधिग्रहित भूमि करते हुए नगर विकास स्कीम-02 का क्रियान्वयन नहीं पा रहा है। जिससे जिन भू-स्वामियों की भूमि प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहित की गई है। वे अपनी भूमि का उपयोग नही कर पा रहे है । प्राधिकरण से जुड़े आम नागरिकों की समस्याओं के निदान तथा प्राधिकरण को आर्थिक संकट से उबारने की जिम्मेदारी प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष अशोक पोरवाल ने उठाते हुए नगरीय विकास एवं आवास विभाग के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की। उन्हें आम जनता की समस्याओं से रूबरू कराते हुए प्राधिकरण को आर्थिक संकट से उबारने के लिए नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग से तत्काल राशि 50 करोड़ रुपए ऋण राशि उपलब्ध कराने की मांग की है।
पोरवाल ने बताया कि नगरीय विकास एवं आवास मंत्री विजयवर्गीय द्वारा रतलाम विकास प्राधिकरण के वित्तीय संकट को गम्भीरता से लेते हुए रतलाम कलेक्टर से दूरभाष पर चर्चा की गई। रतलाम कलेक्टर द्वारा प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी योजना के संबंध में मंत्री को अवगत कराया कि वर्तमान में प्राधिकरण वित्तीय संकट के कारण दोनो योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं कर पा रहा है। इस पर मंत्री द्वारा नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अधिकारियों से चर्चा करते हुए निर्देश दिये कि वे रतलाम कलेक्टर से सामंजस्य बैठाते हुए इन्दौर विकास प्राधिकरण अथवा नगरीय विकास एवं आवास विभाग के माध्यम से रतलाम विकास प्राधिकरण को प्रथम चरण में तत्काल 20 करोड़ की राषि ऋण स्वरूप उपलब्ध कराएं। तांकि ट्रांसपोर्ट नगर योजना का अधुरा कार्य शीघ्र पूर्ण हो जायेंगा। योजना में भूखण्ड़ों के विक्रय से प्राप्त होने वाली से प्राधिकरण ऋण की राशि का भुगतान भी कर सकेंगा। साथ ही अन्य योजनाओं को मूर्तरूप भी दे सकेंगा।
पोरवाल ने बताया कि रतलाम विकास प्राधिकरण जो शहर में आम जनता के लिये आवास एवं भूखण्ड़ उपलब्ध करवाने में अहम भूमिका निभा रहा है। शहरवासियों की वर्षों पुरानी मांग ट्रांसपोर्ट नगर योजना का क्रियान्वयन भी कर रहा है। इसी तारतम्य में ट्रांसपोर्ट नगर योजना में 80 प्रतिशत कार्य भी पूर्ण कर चुका है। साथ ही शहर विस्तारीकरण योजनान्तर्गत रकबा 70.16 हेक्टेयर भूमि को अधिग्रहित करते हुए नवीन योजना को भी मूर्तरूप देने वाला है ।
श्री पोरवाल ने बताया की ट्रांसपोर्ट नगर योजना पूर्ण होने के उपरान्त जहाॅ ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को अपने व्यवसाय में सुगमता होगी वहीं शहर के आमजन को भी आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी। वही नगर विकास योजना-02 में भू-स्वामियों की भूमि जो प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहित की गई है। वित्तीय संकट के कारण योजना का क्रियान्वयन नहीं हो पाने से उन भू-स्वामियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें भी योजना का लाभ शीघ्र मिल सकेंगा व उन्हें विकसित भूमि मिल सकेंगी। पोरवाल ने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा शहर विकास में रतलाम विकास विभागों प्राधिकरण मिल का पत्थर साबित होगा।
ब्रेकिंग
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर...
शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक...
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का...
धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत...
रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प...
सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क...
युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ...
अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ...
गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ...
मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...
