Logo
ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज

लोकायुक्त की ट्रेसिंग….8 हजार रुपए की रिश्वत लेते धराया पटवारी, तहसीलदार के नाम पर घूसखोरी, बोला-ऊपर देने पड़ेंगे पैसे

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम जिला मुख्यालय के तहसील कार्यालय में उज्जैन लोकायुक्त टीम ने रोजड़का के घूसखोर पटवारी को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रेस किया। जमीन के बटांकन के एवज में पटवारी ने किसान पर 25 हजार रुपये रिश्वत का दबाव यह कहते बनाया था कि उसे तहसीलदार को देना पड़ेंगे। मामले में पुख्ता कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सेवरिया के ग्राम रोजड़का के निवासी फरियादी जितेन्द्र सिंह चावड़ा ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन को शिकायत की थी। पटवारी यशवर्धन शर्मा बटांकन पंचनामा देने के एवज में उससे 25 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत की जांच करवाई गई और प्राथमिक सत्यापन में आरोप सही पाए गए। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने आज पुरानी तहसील कार्यालय रतलाम में पटवारी को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि पटवारी बड़ी मुश्किल से 10 हजार रुपये में माना। वही उसे 2 हजार पहले दे चुका है। शेष 8 हज़ार देने के दौरान कार्रवाई करवाई गई।
लोकायुक्त टीम में निरीक्षक दीपक सेजवार, डीएसपी राजेश पाठक, अनिल अटोलिया, इसरार खान, उमेश, आरक्षक जाटव उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.