Logo
ब्रेकिंग
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे...

जय वीर महाराणा के जयघोष से गूंजा शहर, सम्मान व शौर्य यात्रा में उमड़ी भीड़

 

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। राष्ट्र पुरुष, देश के गौरव, वीर महाराणा प्रताप एवं वीर छत्रसाल बुंदेला जन्म जयंती शहर में उत्साह व उल्लास के साथ मनाई गई। शहर में शौर्य यात्रा निकाली गई व सम्मान किए गए। जय वीर महाराणा प्रताप के जयघोष से बाजार गूंजते रहे।


गुरुवार सुबह समस्त राजपूताना संगठनों के तत्वाधान में दो बती स्थित महाराजा सज्जन सिंह की प्रतिमा परिसर से आयोजन की शुरुआत हुई। श्री राजपूत नवयुवक मंडल रतलाम के सचिव नरेंद्र सिंह सोलंकी एवं पूर्व फौजी सुरेंद्र सिंह वाघेला द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समस्त राजपूताना संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। दोपहर 3:30 बजे राजपूत धर्मशाला भवन हाथीखाना स्थित भगवान श्री जागनाथ महादेव मंदिर पर आरती की गई।

महाराणा के स्टेच्यू के साथ निकाली शौर्य यात्रा:- शाम को रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतन सिंह की प्रतिमा पर समस्त राजपूताना संगठनों के तत्वाधान में माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात महलवाड़ा पैलेस से शौर्य यात्रा प्रारंभ की गई। यह शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई सैलाना सब स्टैंड पहुंची। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित शहरवासी भी शामिल हुए। नवयुवक मंडल के पदाधिकारियों का जगह जगह स्वागत किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.