Logo
ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज

रेलवे के इस फैसले से जनरल श्रेणी के यात्रियों को परेशान…. ट्रेनों में चारों जनरल कोच पीछे जोड़े, भटक रहे हैं आम यात्री

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। इन दिनों जनरल श्रेणी के यात्रियों को जनरल कोच में सवार होने के लिए आगे से पीछे की ओर भागमभाग करना पड़ रही है। खोजबीन के बाद उन्हें जनरल कोच सीधे पीछे यानी गार्ड कोच की ओर मिल रहे है।
यह परेशानी रेलवे के रैक मैनेजमेंट की विसंगतियों के चलते यात्रियों को उठानी पड़ रही है।
दरअसल पहले सभी ट्रेनों में दो जनरल कोच आगे व दो कोच पीछे की ओर जुड़े रहते थे। अब चारों कोच गार्ड कोच के पास जोड़े जा रहे है।


इस बदलाव की अधिकांश यात्रियों को जानकारी नहीं है। ऐसे में ट्रेन आने पर लगेज के साथ यात्रियों को इंजिन की ओर से पीछे की ओर भागना पड़ रहा है। बुजुर्ग, महिला व बच्चों की परेशानी ज्यादा है। इनके साथ हादसे की भी आशंका बनी रहती है।
इस बदलाव के बाद बड़ी लापरवाही प्रचार-प्रसार की है। यात्री रमेश मालवीय बताते है कि दाहोद जाने के लिए देहरादून एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार होने वे बीमारी पिता को लेकर खड़े थे। ट्रेन आने के बाद उन्हें टीटीई ने कहा कि जनरल कोच पीछे लगे है। इसकी रेलवे द्वारा न सूचना जारी नही करवाई, नहीं इसके बारे में अनाउंस किया गया।
तीन ट्रेन को छोड़कर बाकी में बदलाव:- रेलवे द्वारा अधिकांश ट्रेनों में यह बदलाव कर चारों जनरल कोच पीछे कर दिए। रतलाम से निकलने वाली महज तीन ट्रेन पश्चिम एक्सप्रेस, मुंबई-जयपुर एक्सप्रेस और गोल्डन टेम्पल एक्सप्रेस शेष बची है। इन ट्रेनों में भी जल्दी बदलाव की आशंका है। मामले में ऑपरेटिंग विभाग के अधिकारी का कहना है कि शंटिंग की सुविधा के चलते रेलवे बोर्ड द्वारा लिया गया यह फैसले है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.