Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

40 से अधिक रेल कर्मचारियों ने मजदूर संघ छोड़कर यूनियन की सदस्यता ग्रहण की

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे के संगठनों में फेरबदल में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के करीब 40 से अधिक सदस्यों ने वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।
यूनियन रतलाम मंडल के मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडे, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक मंडल कोषाध्यक्ष शैलेष तिवारी, मंडल संगठन मंत्री हरीश चांदवानी के नेतृत्व में मजदूर संघ से अपना इस्तीफा देकर आए अखिल शर्मा के नेतृत्व में रतलाम, उज्जैन, शंभूपुरा एवं चित्तौड़ के रेल कर्मचारियों ने यूनियन पर विश्वास जताते हुए युनियन की सदस्यता ग्रहण की।

ये कुनबा अब यूनियन का:- जो कर्मचारी मजदूर संघ छोड़कर आए उनमें रितेश श्रीवास्तव, प्रियंका मी, राहुल चौहान, राहुल यादव, लोकेश मीणा, रोहित चौहान, राजेश पाल, भगवान लाल, रूपेश अजीत, नितेश पूरी, मोहनलाल शर्मा, धारासिंह, गौरव गोपाल, सुमित सक्सेना, अर्पित सिंह, मनोज दुबे, सौरभ कुमार, जयाराम, श्रीमति चन्दाबाई शामिल रही। इन्होंने सदस्यता ग्रहण की।
इसके उपरांत मंडल कार्यालय शाखा की बैठक मंडल अध्यक्ष मंडल मंत्री क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मंडल संगठन मंत्री के अलावा मंडल कार्यालय शाखा अध्यक्ष पल्लव उपाध्याय, सचिव अशोक तिवारी की अध्यक्षता में मीटिंग प्रारंभ हुई। जिसमें 30 से अधिक मंडल कार्यालय शाखा के पदाधिकारी ने भाग लिया। शाखा में चल रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
सदस्यता ग्रहण करने में नितिन कुशवाहा को मंडल कार्यालय शाखा सह सचिव नियुक्त किया गया। वहीं मंडल कार्यालय युवा समिति सचिव वैभव शाक्यवार, अध्यक्ष जितेंद्र सिंह पवार एवं केलान सिंह कुशवाहा, रश्मि सिंह, प्रथा यादव, एग्जीक्यूटिव मेंबर जोगेश्वरी यादव, पंकज मीणा, मंडल कार्यालय के शाखा पदाधिकारी नियुक्त किए गया एवं सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मंडल युवा समिति सचिव बेनी प्रसाद मीणा, मंडल युवा महिला समिति सचिव कांत तिवारी, नमिता कुमायूं, यांत्रिक शाखा सचिव कुलदीप चौहान, सामान्य शाखा सचिव पंकज पंवार, सुशील मिश्रा, पीयूष व्यास, यातायात शाखा उपाध्यक्ष रोशन खान, डीजल शेड शाखा सचिव भूपेंद्र गुर्जर के अलावा तमाम युवा समिति महिला समिति एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समस्त जानकारी यूनियन के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.