Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

मजदूर संघ के हुए यूनियन के नरेंद्र सोलंकी… ढोल के साथ संघ कार्यालय पहुंचे, मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने स्वागत में हार पहनाया

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी ने बुधवार को मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण कर कयासों पर विराम लगा दिया। शुक्रवार को ये ढोल टीम के साथ अपने साथियों को साथ लिए मजदूर संघ कार्यालय के गेट के अंदर प्रवेश किया। अंदर खड़े मजदूर संघ के अभिलाष नागर, मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी सहित पदाधिकारी ने इनका स्वागत कर हार पहनाए।
दरअसल 25 अप्रेल 2025 को मजदूर संघ की मंडल कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई थी। उक्त बैठक में विभिन्न मुद्दों पर संगठनात्मक चर्चा की गई। जिसमें कर्मचारी हितों के लिए विभिन्न शाखाओं से सुझाव लिए गए। जिसके पश्चात यूनियन के पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह सोलंकी ने अपने 55 समर्थकों के साथ यूनियन छोड़कर मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें प्रमुख रुप से राजेश माथुर, जयराम शर्मा, कमलेश मिश्रा, मनोज कुमार, रवि पटेल, हिम्मत यादव, डेविड कतारिया, कैलाश बोरासी, जितराम मीणा सहित 55 लोगों ने संगठन की सकारात्मक कार्यशेली एवं रेल कर्मचारियों के हितों में कार्य करने की शपत लेकर मज़दूर संघ की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही सर्वसम्मति से सोलंकी को सहायक मंडल मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया।
उक्त बैठक को सम्बोधित करते हुए मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने कहा कि मज़दूर संघ कर्मचारी हित में कार्य करता हैं। सभी एकजुट होकर कार्य करते रहे। संगठन में प्रत्येक कार्यकर्त्ता को सम्मान दिया जाएगा। मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा सब मिलकर संगठन को मजबूत करें।
नरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा संगठन हित सर्वोपरि रहेगा। आप सभी के सहयोग से मेरा और मेरे साथियों के कार्य संगठन को सशक्त करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन सीडब्लूसी सदस्य गौरव संत ने किया एवं आभार सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौर व सचिन मिश्रा, संयुक्त मंडल मंत्री चैतन्य चौधरी व बलराम बड़गोत्या, मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम, सहायक मंडल मंत्री योगेश पाल, सीडब्लूसी सदस्य महेंद्र सिंह राठौर, शेख जमील, राजेंद्र चौधरी, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, शाखा सचिव संजय कुमार, दीपक गुप्ता, गौरव ठाकुर,अमित चौहान, बापी चौधरी, हिमांशु पिटारे,आशाराम मीणा, विशाल गुप्ता, अशोक टंडन, मोहित टांक, सुमित गर्ग, दिनेश छपरी, सुनील डागर, रूप सिंह बघेल सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.