Logo
ब्रेकिंग
CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट

बजरंग दल की हुंकार…पाकिस्तान का झंडा जलाकर किया कायराना हमले का विरोध

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। पहलगाम में इस्लामिक जिहादी आतंकवादियों द्वारा हिंदू पर्यटकों की नृशंस एवं अमानवीय हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल द्वारा कड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया। पाकिस्तान का झंडा जलाया व विरोधी नारे लगाए गए। साथ ही कायराना हमले की जमकर निंदा की।

जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने जानकारी दी है कि हत्याकांड को लेकर विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ता में आक्रोश है। प्रदर्शन के दौरान इस्लामिक आतंकवाद और पाकिस्तान का झंडा जलाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पाकिस्तान प्रायोजित इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ कठोर संदेश दिया गया।

इस अवसर पर विभाग से विभाग सह मंत्री पवन बंजारा, विभाग संयोजक वीनू शर्मा, विभाग सहसंयोजक राजाराम ओहरी उपस्थित रहे।

जिले से जिला अध्यक्ष राधेश्याम रावल, जिला मंत्री गौरव शर्मा, सह मंत्री अक्षय गोमे, बजरंग दल जिला संयोजक मुकेश व्यास, सह संयोजक आशु टॉक, मुन्नू कुशवाह, जिला कोषाध्यक्ष शंकर सिंह सोलंकी, विशेष संपर्क प्रमुख मनोज पवार, विद्यार्थी प्रमुख कृष्ण भामा, साप्ताहिक मिलन प्रमुख सुनील राठौड़, जिला सुरक्षा प्रमुख सोम कटारिया, सेवा प्रमुख अनिल रोतेला, धर्म प्रसार एवं प्रशासनिक प्रमुख पंकज चौहान तथा प्रखंड के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हिंदू समाज बड़ी संख्या में इस विरोध प्रदर्शन में सम्मिलित हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.