Logo
ब्रेकिंग
रेटिंग के खेल में मैना दीदी आगे, बाकी सब फेल....ब्लैक डॉग, सिग्नेचर, ब्लैक एंड व्हाइट को लेकर मेडम ज... रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

रेलवे जीएम के हाथों शील्ड थामते अफसरों के खिले चेहरे, रतलाम में स्वागत से हुए अभिभूत, वर्ष 2024-25 के लिए रतलाम मंडल को पांच एकल शील्‍ड

न्यूज़ जंक्शन-18

-मंडल के अंतर्गत अन्‍य यूनिटों को भी मिली तीन शील्‍ड

रतलाम। पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र द्वारा वर्ष 2024-2025 के लिए विभिन्‍न विभागों एवं उत्‍पादन इकाइयों/कारखानों द्वारा किए गए उत्‍कृष्‍ट कार्यों के लिए कार्य कुशलता शील्‍ड महाप्रबंधक कार्यकुशलता शील्‍ड, बेस्‍ट इंम्‍प्रूवमेंट शील्‍ड का वितरण किया गया। महाप्रबंधक के हाथों शील्ड थामते ही रतलाम मंडल के रेलवे अफसरों के चेहरे खिल उठे। जब शील्ड के साथ अफसरों का रतलाम आगमन हुआ तो जमकर स्वागत सत्कार हुआ। कारवाँ बढ़ता गया तो मार्ग में भी लोगों ने स्वागत अभिनंदन किया।

समारोह मुंबई के यशवंतराव चाव्‍हान प्रतिष्‍ठान में आयोजित रेल सप्‍ताह कार्यक्रम में 16 अप्रैल, 2025 को किया गया। इस वर्ष रतलाम मंडल को विभिन्‍न क्षेत्रों में उत्‍कृष्‍ट उपलब्धि के लिए कुल पांच शील्‍ड के साथ ही बेस्‍ट वर्कशॉप शील्‍ड, बेस्‍ट स्‍टोर शील्‍ड एवं बेस्‍ट सर्वे एंड कंस्‍ट्रक्‍शन शील्‍ड रतलाम मंडल के अंतर्गत यूनिटों को प्रदान की गई।

महाप्रबंधक पश्चिम मिश्र द्वारा रतलाम मंडल को लेखा, इंटर डीविजनल ट्रैक मशीन शील्‍ड, बेस्‍ट मेंटेंड रनिंग रूप शील्‍ड रनिंग रूम उज्‍जैन को, सिगनल एंड ट्रलिकॉम शील्‍ड एवं राजभाषा शील्‍ड प्रदान की गई। स्‍टोर शील्‍ड स्‍टोर कार्यालय दाहोद को एकल रूप में प्रदान की गई। इसके साथ सर्वे एंड कंस्‍ट्रक्‍शन शील्‍ड उप मुख्‍य इंजीनियर (निर्माण)-V/अहमदाबाद एवं उप मुख्‍य इंजीनियर (निर्माण)-II/रतलाम को संयुक्‍त रूप से तथा मेकेनिकल श्रेणी में बेस्‍ट वर्कशॉप शील्‍ड परेल वर्कशॉप एवं दाहोद वर्कशॉप को संयुक्‍त रूप से दी गई।

संयुक्‍त रूप से प्राप्‍त शील्‍ड दोनों यूनिटों के पास छ:-छ: म‍हीने रहेगी। इनमें बेस्‍ट वर्कशॉप शील्‍ड प्रथम छ: महीने परेल वर्कशॉप तथा बाद के छ: महीने दाहोद वर्कशॉप के पास रहेगी। इसी प्रकार बेस्‍ट सर्वे एंड कंस्‍ट्रक्‍शन शील्‍ड प्रथम छ: महीने अहमदाबाद के पास तथा बाद के छ: महीने रतलाम के पास रहेगी।

मंडल रेल प्रबंधक रतलाम अश्‍वनी कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे श्री अशोक कुमार मिश्र से शील्‍ड प्राप्‍‍त की।

मंडल को मिले 5 एवं अन्‍य यूनिटों को मिले 3 शील्‍डों के मिलने पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्‍वनी कुमार ने मंडल के अधिकारियो एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा है कि यह अधिकारियो एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का ही प्रतिफल है तथा भविष्‍य में भी हम इसी प्रकार से निरंतर कार्य करते रहेंगे ताकि अधिक से अधिक शील्‍ड रतलाम मंडल को प्राप्‍त हो सके।

रेल संगठनों ने किया सम्मान

डीआरएम सहित अधिकारियों का दल गुरुवार को सुबह रतलाम पहुंचा तो यहां जमकर स्वागत हुआ। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ, ऑल इंडिया एसटी एससी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन व ओबीसी एसोसिएशन ने इन्हें हार मालाएं पहनाई। इस मौके पर मंडल मंत्री मनोहरसिंह बारठ, अध्यक्ष ह्रदेश पांडे, मंडल मंत्री अभिलाष नागर, मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी, महेंद्र सिंह राठौर, वाजिद खान सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। वही एसटी एससी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन के पीएन वर्मा व पदाधिकारी ने डीआरएम का स्वागत किया।

सोलंकी, जायसवाल मित्र मंडल द्वारा स्वागत किया

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्रा ने को मुंबई मुख्यालय में हुए। कार्यक्रम में 2024-25 विभिन्न विभागों एवं उत्पादन इकाइयों में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले रतलाम मंडल के अधिकारियों को पुरस्कृत किया। जिनका रतलाम आगमन पर स्वागत नरेंद्र सिंह सोलंकी एवं अश्विन जायसवाल मित्र मंडल द्वारा किया गया। जिनमें बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे जिनमें रणजीत सिंह परिहार, शक्ति सिंह राठौर,राजेंद्र सिंह सोलंकी, विजय सिंह पवार, राजरतन डोंगरे, कमलेश मिश्रा अभिषेक कुमार, फारुक खान जगदीश कौशल, राजेश माथुर, राजेंद्र शर्मा,अजय जेदिया, चंदन कुमार, हिम्मत यादव,संतोष बैरवा, मिथुन सोलंकी, सोनू वाघेला,नेहा जी, प्रियंका जी, डॉल्फिन जी, एवं अधिक संख्या में रेल कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे यह जानकारी श्री नरेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा प्रदान की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.