Logo
ब्रेकिंग
रेटिंग के खेल में मैना दीदी आगे, बाकी सब फेल....ब्लैक डॉग, सिग्नेचर, ब्लैक एंड व्हाइट को लेकर मेडम ज... रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

अंतरविभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में इंजीनियरिंग, एससी/एसटी एसोसिएशन ने जीते मैच, अगले दौर में पहुंची टीमें

सीनियर डीओएम सहित अन्‍य अधिकारियों ने खिलाडियों से परिचय प्राप्‍त किया।

न्‍यूज जंक्‍शन-18

रतलाम। ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्‍प्‍लॉइज एसो. द्वारा भारतरत्न बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में आरपीएफ ग्राउंड में आयोजित अंतर विभागीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को बेहतर मैच खेले गए। इसमें इंजीनियरिंग, एससी/एसटी एसोसिएशन टीमों ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।

इस दिन के मुख्‍य अतिथि वरिष्‍ठ मंडल परिचालन प्रबंधक आलोकर चतुर्वेदी एवं विशिष्ट अतिथि सहायक मंडल वित्त प्रबंधक एलएन मेघवाल,  मंडल सामग्री प्रबंधक रामकेश मीना, सहायक वित्त सलाहकार हरीश जनसारी,  मंडल परिचालन प्रबंधक राजवीर सिंह रहे।

पहला मैच परिचालन एवं इंजीनियरिंग विभाग की टीम के बीच खेला गया। जिसमें ऑपरेटिंग द्वारा 53 रन बनाए। लक्ष्‍य का पीछा करते हुए इंजीनियरिंग द्वारा 54 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया। दूसरा मैच मेडिकल एवं एससी/एसटी एसोसिएशन के बीच खेला गया। जिसमें एसोसिएशन द्वारा 74 रन बनाए। जवाब में मेडिकल की टीम 60 रनों पर सिमट गई। एसोसिएशन 14 रन से जीत हासिल की।

मैच के दौरान आरसी.वर्मा जोनल उपाध्यक्ष पीएन वर्मा मंडल मंत्री, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश मीणा, अतिरिक्त मंडल मंत्री गगन छपरी, मंडल कोषाध्यक्ष भारत सिंह सोलंकी, रामप्रकाश शाक्य, मोहनलाल मीना,  मदनलाल मीना, विजय मीना, मुकेश मालवीया, प्रकाश बुनकर, प्रदीप महावर, हरिमोहन वर्मा, रविन्द्र वर्मा, कमलेश मीणा, बीपी बंसीवाल व सुरेश मीना मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.