Logo
ब्रेकिंग
बेडमिंटन हॉल का ये हाल.....दारूबाजों का खेल बिगाड़ने पहुंची आरपीएफ,  ड्राइव सर्व पर भारी बिजली बिल रतलाम के इंजीनियर वेदांत का लंदन में कमाल.... विश्व के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम विंबलडन आयोजन में अह... रेलवे बेडमिंटन हॉल में गेम..... यहां शटल कॉक के बजाय शराब की बोतल व पैक, दारू पार्टी का अड्डा बना को... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी आसान, केमिस्ट्री औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल रिटायरमेंट के बाद हर दिन योगा दिवस.....पूर्व डीसीटीआई अनिल उपाध्याय की गुड मॉर्निंग अब योगा से ही रतलाम में थाना प्रभारी रहे आनंद तोमर को लंदन में महाराणा प्रताप सम्मान नामली में सहकारिता की नई मिसाल: पहली बार सरकारी दर पर मिला प्रमाणित सोयाबीन बीज, किसानों में खुशी की... ट्रेन में बिना टिकिट है तो 250 के बजाय 500 रुपए देना पड़ेगा जुर्माना, नशे में हंगामा करना या भीख मांग... पहली पायदान के लिए छेड़ेंगे सुर....रतलाम आइडल ग्रेंड फिनाले एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज शाम संतों के करकमलों से संत आचार संहिता एवं मार्गदर्शिका’ पुस्तक का विमोचन

रतलाम प्रेस क्लब निवार्चन का बजा बिगुल : प्रेस क्लब अध्यक्ष, सचिव ने निर्वाचन अधिकारी को सौंपा पत्र

-निर्वाचन अधिकारी ऊबी ने कहा कि प्रेस क्लब संविधान का अध्य्यन और सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति करेंगे।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर में पत्रकारों की सबसे प्रतिष्ठित और संगठित संस्था रतलाम प्रेस क्लब निवार्चन का बिगुल बज गया है। रतलाम प्रेस क्लब के द्वि-वार्षिक निर्वाचन सम्पन्न करवाने के लिए रतलाम बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव ऊबी निर्वाचन अधिकारी हैं। क्लब के वर्तमान अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी, सचिव यश शर्मा बंटी, उपाध्यक्ष डॉ. हिमांशु जोशी ने नवीन निर्वाचन सम्पन्न करवाने के लिए उन्हें रतलाम प्रेस क्लब की ओर से पत्र सौंपा गया। इस दौरान वरिष्ठ सदस्य आरिफ कुरैशी, नीरज शुक्ला, कमल सिंह जाधव, सौरभ कोठारी, प्रदीप नागौरा, जलज शर्मा, अर्पित चौबे के साथ ही बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ऊबी, अभिभाषक राकेश शर्मा, संतोष त्रिपाठी उपस्थित थे।
ऊबी ने कहा कि पत्र प्राप्ति के बाद वे निर्वाचन सम्पन्न करवाने के लिए प्रेस क्लब के संविधान का अध्ययन सहित सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति आदि करेंगे। इसके साथ साधारण सभा आहूत करने और निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न करवाने के लिए तिथि की घोषणा की जाएगी।

अंतिम मतदाता सूची चस्पा

इधर, निर्वाचन की प्रकिया में गुरुवार को ही रतलाम प्रेस क्लब भवन पर अंतिम मतदाता सूची चस्पा कर दी गई है। सूची में क्लब के मताधिकार में 92 सदस्यों को शामिल किया गया है। निर्वाचन में रतलाम प्रेस क्लब के नवीन अध्यक्ष, सचिव, 3 उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, 2 सह सचिव, 11 कार्यकारिणी सदस्यों सहित 19 सदस्यीय नवीन कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे। निर्वाचन के पूर्व रतलाम प्रेस क्लब की साधारण सभा का आयोजन भी होगा। इसमें सर्वानुमति या मनोनयन नहीं होने पर निर्वाचन होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.