Logo
ब्रेकिंग
CCCTS पदोन्नति सूची पर बड़ा बखेड़ा: कार्यालयों के 19 बाबुओं को बनाया TTE, नियमों की अनदेखी और चहेतों क... रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में संकट....पार्किंग व्यवस्था बेपटरी, आरपीएफ वाहनों के पहियों में जड़ रही... इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ...

कंट्रोलर अब परिषद के कंट्रोल में….. आधा दर्जन रेलवे कंट्रोलर ने ली पीआरकेपी की सदस्यता

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेल मंडल कार्यालय में कार्यरत कंट्रोल कर्मचारियों ने पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद की सदस्यता ग्रहण की। कर्मचारी परिषद का झंडा उठाया एवं संगठन को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।
पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के जोनल संगठन महामंत्री शिव लहरी शर्मा ने बताया कि परिषद सदैव राष्ट्रहित, उद्योग हित, रेल हित के लिए काम करता है। इस कार्यशैली के चलते कंट्रोलर ने परिषद की सदस्यता ग्रहण की है। कर्मचारियों के हर समस्या का समाधान मंडल, जोन एवं बोर्ड स्तर पर हल करवाई जाएगी।
सभी कंट्रोलर ने मंडल मंत्री प्रशांत पांडे, मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा, सहायक महामंत्री पुष्पेंद्र पराशर, सहायक मंडल मंत्री बाबूलाल मीणा, मंडल उपाध्यक्ष बृजेश पांडे के समक्ष सदस्यता ग्रहण की। इसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


प्रवक्ता सुजीत कुमार शर्मा ने बताया कि कंट्रोलर्स ने लिखित रूप से समर्थन देते हुए कर्मचारी परिषद ज्वाइन की है। पदाधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ इनका स्वागत सम्मान किया।
इस मौके पर ऑपरेटिंग शाखा सचिव राधेश्याम चोटिया, रनिंग शाखा सचिव रवि मीणा, एस एंड टी शाखा सचिव अनिल ओझा, ऑपरेटिंग शाखा उपाध्यक्ष रामफूल मीणा, परमेश चावला, सिकंदर खान, बलराम मीणा इंजीनियरिंग शाखा उपाध्यक्ष, राजेश यादव इंजीनियरिंग शाखा अध्यक्ष, विश्वनाथ प्रताप सिंह रनिंग शाखा उपाध्यक्ष, जोन कन्वेनर राजेश दिक्षित, देवी शंकर मीणा , दिलखुश मीणा, स्वतंत्र मीणा, बंटी मीणा, राधे श्याम नापित, प्रेमराज मीणा, अतर सिंह मीणा, धर्मेंद्र सैनी, मेडिकल शाखा सचिव जय शर्मा, शाखा अध्यक्ष अमर चंद शर्मा, प्रभात आनंद, सुरेश मीणा, अनिल उपाध्याय, मनोज सोनी, मंडल कार्यालय शाखा अध्यक्ष दिनेश भंवरिया, नितिन कुशवाहा, बिक्रम लांबा, सूबे सिंह टीएमसी, मुकेश गिनोडी, नमो नारायण के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इन्होंने ली परिषद की सदस्यता

(1) एम. एच. खान- डिप्टी पंचुआलिटी
(2) सुरेंद्र एस -डिप्टी पंचुआलिटी
(3) सचिन यादव- डिप्टी रनिंग
(4) नीतीश कुमार मीणा – सीटीएनएल
(5) नमो नारायण मीणा – सीटीएनएल
(6) रामकेश मीणा- डिप्टी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.